{"_id":"66dabb5525fa3be46608dd7b","slug":"mla-renuka-singh-gave-scooty-to-ankita-rajak-and-shifa-bi-who-were-toppers-in-class-10th-and-12th-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: टॉपर छात्रा अंकिता रजक और शिफा बी को मिली स्कूटी, विधायक रेणुका सिंह ने पूरा किया अपना वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: टॉपर छात्रा अंकिता रजक और शिफा बी को मिली स्कूटी, विधायक रेणुका सिंह ने पूरा किया अपना वादा
Fri, 06 Sep 2024 01:50 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:50 PM IST
सार
10वीं व 12वीं में कक्षा में टॉपर रहीं छात्रा अंकिता रजक और शिफा बी को विधायक रेणुका सिंह ने स्कूटी दी। विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के दौरान यह घोषणा की थी कि 10वीं व 12वीं में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में टॉपर आने वाले छात्र छात्राओं को स्कूटी या बाइक प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
टॉपर छात्रा अंकिता रजक और शिफा बी को विधायक रेणुका सिंह ने गिफ्ट की स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टॉपर छात्रा अंकिता रजक और शिफा बी को विधायक रेणुका सिंह ने स्कूटी देकर अपना वादा पूरा किया। इस दौरान विधायक रेणुका सिंह ने छात्रों और शिक्षको के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को उनके मनपसंद का लैपटॉप के साथ हवाई जहाज से दिल्ली भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही टॉपर स्कूल के प्राचार्य को 11 हजार रुपये पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह ने गत वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया। इसके साथ ही विधायक रेणुका सिंह द्वारा किए गए वादे के अनुरूप 10वीं व 12वीं कक्षा के टॉपर छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपी गई। गौरतलब है कि विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के दौरान यह घोषणा की थी कि, 10वीं व 12वीं में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में टॉपर आने वाले छात्र छात्राओं को स्कूटी या बाइक प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
मई में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हुए, जिसमें दो छात्राओं न पूरे विधानसभा क्षेत्र में टॉप किया। 12वीं में विज्ञान संकाय से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा अंकिता रजक ने 91.20 प्रतिशत अंक लाकर सिर्फ भरतपुर सोनहत विधानसभा में ही नहीं अविभाजित कोरिया जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यू लाइफ इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा शिफा बी ने 96.50 अंक लाकर भरतपुर सोनहत विधानसभा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन