{"_id":"646759a79b3f95d04e0f1ae8","slug":"miscreants-thrashed-the-young-man-in-raipur-cg-for-money-transaction-dispute-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में बेखौफ बदमाश: पैसे के लेन-देन को लेकर दुकानदार को जमीन पर पटक-पटककर मारा, कहा-तुम हमें जानते नहीं हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में बेखौफ बदमाश: पैसे के लेन-देन को लेकर दुकानदार को जमीन पर पटक-पटककर मारा, कहा-तुम हमें जानते नहीं हो
Fri, 19 May 2023 04:42 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 19 May 2023 04:42 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुंडे-बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। उनके अंदर थोड़ा भी पुलिस का भय नहीं है। मामूली बात पर भी जान लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर देखने को मिला है।
विज्ञापन
युवक की पिटाई का वीडियो वायरल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुंडे-बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। उनके अंदर थोड़ा भी पुलिस का भय नहीं है। मामूली बात पर भी जान लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर देखने को मिला है। रायपुर के डीडी नगर इलाके में बदमाशों ने एक फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दुकानदार के सिगरेट देने से इंकार करने पर दबंग बदमाशों एक युवक को जमीन पर पटक-पटककर मारा। इतना ही नहीं युवक के भागने पर पत्थर फेंककर बेहरमी से मारा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही है। मामले में डीडी नगर थाना प्रभारी गौरव कुमार साहू ने बताया कि दो युवक पान-ठेला पर सिगरेट लेने गए थे। उस दौरान पैसे के लेने-देन को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद दुकानदार को जमकर पीटा गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन