{"_id":"6530eeae78771764dc087026","slug":"miscreants-snatched-chain-from-women-neck-and-escaped-in-korba-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ लुटेर: कोरबा में नकाबपोश बदमाशों ने महिलाओं के गले से गायब की चैन, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ लुटेर: कोरबा में नकाबपोश बदमाशों ने महिलाओं के गले से गायब की चैन, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Thu, 19 Oct 2023 02:24 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:24 PM IST
सार
कोरबा में चैन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है। कोरबा जिले में 30 चेक पॉइंट बनाकर अवैध कार्य में लिप्त लोगों की धरपकड़ की जा रही है। नगदी रकम की जब्ती करने के साथ ही जेवरातों को भी जब्त किया जा रहा है, लेकिन शहर के भीतर क्या हो रहा है पुलिस को इस बात की कोई जानकारी नहीं है। इसी के चलते शहर में आधे घंटे के भीतर चैन स्नेचिंग की दो घटनाएं हो गईं और पुलिस हाथ मलते रह गई।
विज्ञापन
पहली घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के पास घटित हुई, जहां मंदिर से आरती कर घर लौट रही जमुना नायक महिला के गले से बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने सोने की चेन गायब कर दी। ठीक इसी तरह की वारदात फेस टू में सामने आई, जहां एमआईजी में रहने वाली महिला सरिता देवी घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान नकाबपोस बाइक सवार उसके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन उड़ा ले गए।
विज्ञापन
जमुना नायक ने बताया कि वह जिला मेडिकल कॉलेज कॉलोनी में रहती हैं। पड़ोस में रहने वाली हेमलता के साथ कॉलोनी के पास दुर्गा मां के मंदिर में दर्शन करने गई हुई थी। वापस लौटते समय नकाबपोश बाइक सवार दो युवक आये और उसमें से एक युवक ने गले से चैन को छीना और लेकर भाग गए। दोनो महिलाओं चीख पुकार मचाने लगी और लोगों से मदद की गुहार लगाने लगी, लेकिन बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से भाग निकले।
विज्ञापन
वहीं, फेस टू निवासी सरिता देवी ने बताया कि खाना खाकर घर के बाहर अकेले टहल रही थी। अचानक पीछे से आये बदमाशों ने गले गले से चैन छीनकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाला जा रहा है।