{"_id":"64d34bea559efd4b0a0f3876","slug":"minor-girl-commits-suicide-by-hanging-in-jagdalpur-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide In Jagdalpur : छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, हॉस्टल में रहकर कर रही थी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide In Jagdalpur : छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, हॉस्टल में रहकर कर रही थी पढ़ाई
Wed, 09 Aug 2023 01:48 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:48 PM IST
सार
जगदलपुर में एक नाबालिग ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परपा थाना क्षेत्र के साडगुड गांव में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने मंगलवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन जब शाम को घर लौटे तो बेटी को फांसी के फंदे पर लटकते हुए पाया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी के शव को पोस्टमार्ट के लिए मेकाज भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
परपा थाना पुलिस ने बताया कि साडगुड निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर में अकेली थी। घर के सभी सदस्य अपने काम पर गए हुए थे। मां आंगनबाड़ी सहायिका होने के कारण अपने काम पर गई थी। वहीं, भाई-बहन भी घर में मौजूद नहीं थे। ऐसे में नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, उनकी बेटी कक्षा नौ में पढ़ाई कर रही थी। सिर दर्द की परेशानी के चलते पिछले माह उसे महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। नाबालिग जगदलपुर के महारानी लक्ष्मी बाई के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे सात अगस्त को हॉस्टल से वापस घर लाया गया था।
विज्ञापन