'दुष्कर्म में नया क्या, चीरहरण तो आदिकाल से हो रहा है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने दुष्कर्म को लेकर एक बेहद विवादास्पद बयान दे दिया है।
उन्होंने कोरबा में चल रहे एक कार्यक्रेम में कहा कि दुष्कर्म तो चीरहरण ही है। चीरहरण तो आदिकाल से होता चला आ रहा है। इसमें नया क्या है? उन्होंने कहा कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म के कोई मामले नहीं बढ़ रहे। गृहमंत्री ने मीडिया से इस बात से असहमति जताई कि प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं।
हालांकि उन्होंने बलात्कार की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। गृहमंत्री ने जब यह कहा तो समर्थक उनके बयान से अवाक थे। ननकीराम ने कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी में भी टांग अड़ा दी। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को झगडऩे की बजाए मिल-जुलकर काम करने की नसीहत दे डाली।
उन्होंने कहा कि दोनों को मिलकर काम करना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे मिलकर काम करें या न करें इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि भाजपा अलग स्टेटस वाली पार्टी है।
ननकी का जोगी से रिश्ता है- महंत
चरणदास महंत ने कहा कि कंवर का श्री जोगी से रिश्ता है इस वजह से उन्होंने मिलकर चलने की बात कही होगी। उनकी सीख का वे ध्यान रखेंगे।
महंत ने यह भी कहा कि श्री कंवर उनके क्षेत्र से विधायक हैं और उनका श्री कंवर से सामाजिक संबंध है। महंत ने चैंबर्स आफ कामर्स के सम्मेलन में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई तो टैक्स फ्री राज्य होगा। सम्मेलन में महंत मुख्य अतिथि थे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी घोषणा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।