फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minister Mohammad Akbar may become the chairman of CG Congress Manifesto Committee

CG: सिंहदेव के इंकार के बाद मंत्री अकबर बन सकते हैं कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष, जल्द हो सकता है ऐलान

Mon, 10 Jul 2023 06:58 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 06:58 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेने से इंकार के बाद अब नए नाम पर चर्चा चल रही है। इन नामों में मंत्री मोहम्मद अकबर का नाम सबसे आगे चल रहा है।

विज्ञापन
Minister Mohammad Akbar may become the chairman of CG Congress Manifesto Committee
मोहम्मद अकबर, मंत्री, छत्तीसगढ़ सरकार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेने से इंकार के बाद अब नए नाम पर चर्चा चल रही है। इन नामों में मंत्री मोहम्मद अकबर का नाम सबसे आगे चल रहा है। यानी कांग्रेस हाईकमान उन्हें जल्द घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन की जिम्मेदारी दे सकती है। इस संबंध में जल्द ऐलान किया जा सकता है। हालांकि अकबर के बाद अन्य नामों पर भी चर्चा चल रही है। 

विज्ञापन


सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि ऐसे नाम को तवज्जो दी जा रही है, जो शानदार राजनीतिक समझ रखता हो। प्रदेश की जनता की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझता हो। प्रदेश के सियासी गणित पर अच्छी पकड़ रखता हो। इन सभी क्राइटेरिया पर मंत्री मोहम्मद बिल्कुल सटीक बैठते हैं। माना जा रहा है कि उनका नाम लगभग फाइनल है। औपचारिक ऐलान होना भर शेष है। 
विज्ञापन


हाल ही में दिल्ली में हुई बैठक में टीएस सिंहदेव ने कहा था कि उन्हें घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी न दी जाए। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ उपस्थित प्रदेश के तमाम नेताओं के बीच चर्चा में अकबर के नाम पर सहमति बनी है। इसकी औपचारिक घोषणा जल्द की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर घोषणा पत्र समिति के लिए मंत्री शिव डहरिया, अमरजीत भगत, ताम्रध्वज साहू और सांसद दीपक बैज के नाम पर भी चर्चा की गई, लेकिन इन सबके बीच मोहम्मद अकबर का नाम सबसे ऊपर रखा गया है। अगर कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ तो इन 4 नामों में से किसी एक को भी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। बता दें कि उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के इस निर्णय के बाद से प्रदेश की राजनीति में तरह-तरह की बातें होने लगी। बीजेपी  निशाना पर लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधने में लगी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed