फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minimata Mahtari Jatan Yojana regarding pregnant women delivery in CG

Chhattisgarh: मिनीमाता महतारी जतन योजना; अब डिलीवरी को लेकर नो टेंशन, इन महिलाओं को मिलेगा 20 हजार रुपए

Fri, 10 Feb 2023 12:13 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 12:13 PM IST
सार

अब आपके परिवार में महिला  की डिलीवरी को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार इसके लिए कार्य कर रही है। अब श्रमिक परिवार में जच्चा और बच्चा की देखभाल की राह आसान हो गई है।

विज्ञापन
Minimata Mahtari Jatan Yojana regarding pregnant women delivery in CG
छत्तीसगढ़ मिनीमाता महतारी जतन योजना की लाभांवित हितग्राही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अब आपके परिवार में महिला  की डिलीवरी को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार इसके लिए कार्य कर रही है। अब श्रमिक परिवार में जच्चा और बच्चा की देखभाल की राह आसान हो गई है। दरअसल, गर्भवती महिलाओं की संस्थागत डिलीवरी और शिशुओं को पोषक आहार की व्यवस्था करने में छत्तीसगढ़ सरकार की मिनीमाता महतारी जतन योजना कारगर साबित हो रही है। इस योजना में श्रमिक परिवार की गर्भवती महिलाओं को 20 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता मिल रही है।  

विज्ञापन


सुकमा जिले में मिनीमाता महतारी जतन योजना जनवरी 2018 से दिसंबर 2022 तक जिले में 703 हितग्राही को इसका लाभ मिला है। इस योजना की हितग्राही मेहरूनिशा ने बताया कि मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत हमें 20 हजार रुपए मिले, जिससे वह बहुत खुश नजर आई। उसने प्राप्त राशि को अपने बच्चे के भविष्य के लिए बैंक में एफडी करा दिया है। 
विज्ञापन


कुछ ही दिन बाद एकाउंट में आ गया 20 हजार
सुकमा की निवासी हितग्राही  प्रियंका हलधर ने बताया कि बच्चे के जन्म के कुछ ही दिनों बाद हमारे एकाउंट में पैसा जमा हो गया। गर्भवती माताओं को बच्चे के जन्म के बाद बच्चे और मां दोनों का स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। कई परिवारों में आर्थिक रूप से सक्षम न होने के कारण समय पर पोषण आहार न मिलने से बच्चें और मां के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस योजना से हमें आर्थिक सहायता मिलने से बच्चें और मां के स्वास्थ्य की देखभाल अच्छे से हो जाती है। उन्होंने कहा कि यकीनन यह योजना हमारे लिए बहुत ही मददगार साबित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed