फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Militia deputy commander Sannu Punem surrenders in Bijapur

Bijapur: मिलिशिया डिप्टी कमांडर ने किया सरेंडर, बाल संघम से की थी एंट्री; इन नक्सली वारदातों को दिया अंजाम

Fri, 02 Feb 2024 07:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 02 Feb 2024 07:05 PM IST
सार

बीजापुर में एक नक्सली डिप्टी कमांडर ने सरेंडर कर दिया है। वह सलवा जुडूम कार्यकर्ताओं की हत्या समेत कई अन्य नक्सल घटनाओं में शामिल रहा है। वह नक्सल संगठन में बाल संघम के पद पर भर्ती हुआ था।
 

विज्ञापन
Militia deputy commander Sannu Punem surrenders in Bijapur
डिप्टी कमांडर सन्नू पुनेम ने सरेंडर किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगालूर एरिया कमेटी के पुसनार आरपीसी भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमांडर सन्नू पुनेम ने नक्सल पंथ से तौबा कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। वह सलवा जुडूम कार्यकर्ताओं की हत्या सहित अन्य नक्सल घटनाओं में शामिल रहा है।

विज्ञापन


जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। डीआरजी बस्तर फाइटर के जवानों द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को गंगालूर एरिया कमेटी के पुसनार आरपीसी भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमांडर सन्नू पुनेम उर्फ सोमा (40) निवासी गोरगे पारा ने सरेंडर कर दिया।  आत्मसमर्पण करने पर उसे उत्साहवर्धन के लिए शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि दी गई। 
विज्ञापन


सन्नू पुनेम वर्ष 1999 में नक्सल संगठन में बाल संघम के पद पर भर्ती हुआ। वर्ष 2002 में पुसनार डीएकेएमएस अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2004 तक डीएकेएमएस अध्यक्ष के पद पर कार्य किया। वर्ष 2008 में कृषि शाखा सदस्य के पद पर दोबारा नियुक्ति दी गई। वर्ष 2011 में पुसनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2020 में पुसनार आरपीसी भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमांडर का कार्य संगठम मे दिया गया। सन्नू उर्फ सोमा के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, लूट के मामलों में पांच स्थाई वारंट लंबित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घटनाओं में रहा शामिल
वर्ष 2005 में किरंदुल लोहा फेक्ट्री में हमला कर जिलेटिन व हथियार लूट की घटना में शामिल रहा। वर्ष 2006 में गंगालूर राहत शिविर में हमला कर आठ सलवा जुडूम कार्यकर्ताओं की हत्या में शामिल रहा और वर्ष 2021 मिलिशिया सदस्यों के साथ पुसनार हिरोली मार्ग पर गड्डा खोदकर मार्ग अवरुद्ध करने की घटना में शामिल रहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed