नशे में धुत मामा ने घर बुलाकर लूटी भांजी की आबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ की राजधानी में महिलाओं के प्रति अपराधों में लगातार वृद्िध हो रही है। राजधानी के राजेन्द्र नगर में एक मामा ने अपनी भांजी के साथ ऐसा काम किया कि सुनने वाला हर कोई हैरान है।
एक दिन के लिए अपनी नानी के यहां रहने आई 15 वर्षीय किशोरी को उसके मामा ने जिंदगी भर का जख्म दे दिया। घर में भांजी को अकेला पाकर उसके मामा ने अपने घर में ही उसकी आबरू लूट ली।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वाकया राजधानी के राजेन्द्र नगर में हुआ। जहां एक महिला की बेटी एक दिन के लिए सेजबहार क्षेत्र में अपनी नानी के यहां रहने आई हुई थी।
शराब के नशे में पहुंचा मामला और लूट ली आबरू
बताया जाता है कि रात के समय जब किशोरी सो गई तो उसकी नानी भी पडोस में किसी के यहां चली गई। इसी दौरान किशारी का 22 वर्षीय मामा कमल साहू शराब के नशे में घर में आया। युवक ने किशोरी को अकेला पाया तो उसकी नीयत डोल गई। उसने किशोरी के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार किशोरी ने उससे छुटने और अलार्म बजाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया और उसकी आबरू लूट ली। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब किशोरी की मां उसे लेने के लिए शनिवार सुबह अपनी मां के घर पहुंची। बेटी से पूरी घटना सुनकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह बेटी के साथ पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
गुस्से में आकर पति ने ले ली पत्नी की जान
वहीं एक अन्य घटना में पति पत्नी के झगड़े ने पत्नी की जान ले ली। मामला सत्यम विहार क्षेत्र का है जहां अनिल मास्के का उसकी पत्नी प्रतिज्ञा से झगड़ा हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने पत्नी पर हमला कर दिया।
उसे लहूलुहान हालत में देख पडोसियों ने सूचना उसके मायके वालों को दी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विवाहिता के पिता ने बताया कि दामाद अनिल ने दो साल पहले भी उनकी बेटी को मारने का प्रयास किया था। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वह अपनी बाइक लेकर फरार चल रहा है।