फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Medical student commits suicide in Raipur AIIMS hoste

रायपुर AIIMS के हॉस्टल में मेडिकल स्टूडेंट ने की खुदकुशी: इंटर्नशिप में फेल होने से डिप्रेशन में था छात्र

Wed, 22 May 2024 11:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 22 May 2024 11:34 AM IST
सार

रायपुर के एआईआईएमएस में एमबीबीएस पीजी इंटर्न कर रहे छात्र ने खुदकुशी कर ली। मृतक ओडिशा के भुवनेश्वर का रहने वाला था। रायपुर में होस्टल में रहकर पढाई कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, छात्र इंटर्नशिप में फेल हो गया था।

विज्ञापन
Medical student commits suicide in Raipur AIIMS hoste
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर के एआईआईएमएस में एमबीबीएस पीजी इंटर्न कर रहे छात्र ने खुदकुशी कर ली। मृतक ओडिशा के भुवनेश्वर का रहने वाला था। रायपुर में होस्टल में रहकर पढाई कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, छात्र इंटर्नशिप में फेल हो गया था। यही वजह रहा होगी कि उसने आत्महत्या की है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इंटर्नशिप के रिजल्ट आने के बाड से छात्र डिप्रेशन में था। पुलिस के प्रथम दृष्टया से मृतक रंजीत ने कलाई में कोई मेडिसिन इंजेक्ट करके सुसाइड किया है। जब सुबह पड़ोस में रह रहे दूसरे छात्र ने उसे आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। साथ ही रूम का दरवाजा खुला हुआ था। 
विज्ञापन


दूसरे छात्र ने जब मृतक के रूम के अंदर जाकर देखा, तो युवक बेसुध होकर बेड में पड़ा हुआ था। उसे आवाज लगाई जब कुछ हलचल नहीं हुई, तो उसने होस्टल प्रबंधन को सूचना दी। प्रबंधन मौके पर पहुंचा। इस दौरान जाकर देखने में युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मामले में आमानाका थाना प्रभारी ने बताया कि जांच जारी है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का वजह सामने आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed