{"_id":"637c92a042b3df02ec37aab3","slug":"massive-fire-broke-out-in-oil-mill-in-chhattisgarh-bilapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: ऑयल मिल में लगी भीषण आग, दूर से दिखाई दे रहा काले धुंए का गुबार, तीन फायरब्रिगेड मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: ऑयल मिल में लगी भीषण आग, दूर से दिखाई दे रहा काले धुंए का गुबार, तीन फायरब्रिगेड मौके पर
Tue, 22 Nov 2022 03:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 22 Nov 2022 03:51 PM IST
सार
ऑयल मिल में आग की सूचना पर सभापति शेख नसीरुद्दीन पहुंचे हैं। वहीं पुलिस और फायरकर्मी भी मौजूद हैं। आग पर काबू पाने में जवानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऑयल होने के चलते परेशानी आ रही है। फिलहाल जान के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
ऑयल मिल में भीषण आग लगने से लपटों के साथ काला धुआं भी निकल रहा है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित एक ऑयल मिल में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि ऊपर तक दिख रही हैं। वहीं काले धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर हैं। हादसा सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिरगिट्टी स्थित शिवांगी ऑयल मिल में मंगलवार दोपहर अचानक से आग लग गई। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल फायरकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। अफसरों के मुताबिक, मिल में प्रोसेसिंग का काम होता है। अन्य जगहों से भी फायरब्रिगेड बुलाई गई है।
विज्ञापन