{"_id":"918e673e294fddc98ad1052b5277fc16","slug":"marriage-dispute-durg","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरों में लड़खड़ाया नशेड़ी दूल्हा, दुल्हन ने लौटाई बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरों में लड़खड़ाया नशेड़ी दूल्हा, दुल्हन ने लौटाई बारात
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
Updated Mon, 12 May 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हो रही एक शादी में उस वक्त बारात लौटा दी गई जब दुल्हन को पता चला कि दूल्हे ने शराब पी रखी है।
विज्ञापन
दुल्हन फेरे लगा रही थी। दो फेरे बाद दुल्हन को महसूस हुआ कि दूल्हे ने शराब पी रखी है। और फिर फेरे रोक कर दुल्हन ने हंगामा कर दिया और शादी करने से मना कर दिया।
पूरे शहर में निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की ऊंची सोच वाली दुल्हन के इस कदम की सराहना हो रही है।
दरअसल, दुल्हन को मंडप में आने के बाद से ही लग रहा था, दूल्हे ने शराब पी रखी है।
दो फेरे लेने के बाद जब वह लड़खड़ाने लगा तो दुल्हन का शक यकीन में बदल गया और उसने तुरंत जिंदगी का फैसला ले लिया।
बारात बालोद जिले से आई थी। दूल्हे के नशे में होने की बात फैलते ही वधू पक्ष ने उसके पिता को बुलाया। वह भी नशे में था।