{"_id":"64e2cf077d70cf0b07034e15","slug":"maoists-threaten-to-kill-former-mla-bhojraj-nag-in-kanker-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: पूर्व विधायक भोजराज नाग को नक्सलियों ने दी जान से मारने की धमकी, बताया RSS का एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: पूर्व विधायक भोजराज नाग को नक्सलियों ने दी जान से मारने की धमकी, बताया RSS का एजेंट
Mon, 21 Aug 2023 08:13 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 21 Aug 2023 08:13 AM IST
सार
पूर्व भाजपा विधायक भोजराज नाग को नक्सलियों ने पर्चा जारी कर जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि भोजराज नाग धर्मांतरण के नाम पर दंगे भड़काने का काम करते हैं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक भोजराज नाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक व जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश संयोजक भोजराज नाग को नक्सलियों ने पर्चा जारी कर जान से मारने की धमकी दी है। धर्मांतरण के विरोध में भोजराज नाग के आंदोलन को नक्सलियों ने गलत बताया है। नक्सलियों ने धर्मांतरण के नाम पर आपस मे लड़ाने और क्षेत्र में दंगे भड़काने का आरोप लगाया है। नक्सलियों ने पर्चे में भोजराज नाग को आरएसएस का एजेंट बताया है।
विज्ञापन
भोजराज नाग ने पर्चा जारी करने को लेकर कहा कि सरकार ने हमारी पहले ही सुरक्षा कैटेगरी घटा दी है। पहले Z कैटेगरी थी अब Y है। हम जो काम कर रहे हैं, वह ईश्वर का काम है। धर्मांतरण की लड़ाई लड़ना हमारा काम है। हम जिस जाति समुदाय से आते हैं, वहां प्रकृति का समुदाय है।
विज्ञापन
भोजराज नाग जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश संयोजक हैं और लगातार क्षेत्र में धर्मांतरण होने की बात कहकर प्रदर्शन और आंदोलन करते रहते हैं। धर्मांतरित व्यक्तियों के शव दफनाने को लेकर भी भोजराज नाग लगातार समाने आते रहे हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के उत्तर बस्तर डिविजन के सचिव सुखदेव कोड़ों ने पर्चा जारी किया है। नक्सलियों ने पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा है।
विज्ञापन