फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Maoists released engineer and his assistant who hostage from Bastar’s Bijapur district

छत्तीसगढ़: माओवादियों ने चार दिन बाद इंजीनियर व उसके सहायक को छोड़ा, पुल निर्माण करते समय किया था अपहरण

Wed, 16 Feb 2022 08:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Feb 2022 08:42 AM IST
सार

बस्तर रेंज में तीन महीने के अंदर यह दूसरा अपहरण है। पहले भी एक इंजीनियर का अपहरण माओवादियों ने किया था। 

विज्ञापन
Maoists released engineer and his assistant who hostage from Bastar’s Bijapur district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने चार दिन पहले एक इंजीनियर व उसके सहायक का अपहरण कर लिया था, लेकिन अब खबर है कि दोनों को छोड़ दिया गया है। पुलिस ने बताया दोनो को बीजापुर जिले से अपहरण किया गया था। 

विज्ञापन


बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि जिले में एक नदी पर पुल निर्माण में लगी कंपनी के इंजीनियर व उसके सहायक का चार दिन पहले अपहरण कर लिया गया था। मंगलवार शाम दोनों को सकुशल रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन


पत्नी ने की भावुक अपील
जानकारी के मुताबिक, 38 वर्षीय इंजीनियर अशोक पवार व उनके सहायक आनंद यादव मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। अपहरण के बाद पवार की पत्नी सोनल व उनकी दो बेटियां बीजापुर पहुंच गईं। इसके बाद तीनों की ओर से एक भावुक वीडियो संदेश जारी कर पति की रिहाई की मांग की गई थी। ऐस ही अपील आदिवासी नेता नंद कुमार साईं ने की थी। इसके बाद माओवादियों ने दोनों को रिहा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने में दूसरा अपहरण 
बीजापुर जिले में नक्सलियों को आतंक जारी है। नक्सलियों द्वारा यह तीन महीने में दूसरा अपहरण है। इससे पहले बीजापुर जिले में 35 वर्षीय सब-इंजीनियर और एक चपरासी का भी अपहरण कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed