फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Maoists admit to biggest setback since 2005

माओवादियों ने सालभर में मारे गए 200 कैडर

Tue, 29 Jul 2014 04:58 PM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
Maoists admit to biggest setback since 2005
छत्तीसगढ़ के दण्यकारण्य में सोमवार को शुरू हुए शहीद दिवस कार्यक्रम में सीपीआई (माओवादी) ने इस बात को स्वीकारा कि वे पिछले एक साल में 200 से भी ज्यादा कैडर्स को खो चुके हैं। इन लोगों में एक सेंट्रल कमेटी का मेंबर भी शामिल है।
विज्ञापन


दण्यकारण्य में सीपीआई(माओवादी) ने एक प्रेस रिलीज जारी करके कहा कि पिछले एक साल में हमने अपने कई साथी, गुरिल्ला आर्मी के कमांडर्स, गुरिल्ला फाइटर्स और अन्य कई टीमों के साथियों को खो दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने इस प्रेस रिलीज में कहा कि हमारे सारे साथी समाजवाद और साम्यवाद के सपने को पूरा करते हुए मरे। हालांकि इसमें यह भी कहा गया कि इसमें कई स्वाभाविक कारणों से मौतें भी थीं। ऐसी ही मौतों में सेंट्रल कमेटी मेंबर बारुण दादा और सीनियर कॉमरेड शहीदा दीदी शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा नुकसान

Maoists admit to biggest setback since 2005

प्रेस रिलीज में कहा गया कि हालांकि अगर आंकड़ों की बात की जाए तो जब से सलवा जुड़ूम की शुरुआत(2005-2006) हुई है। तब से अब तक हमें सबसे ज्यादा नुकसान हाल के सालों में हुआ है। और हमारे सबसे ज्यादा साथी हालिया वक्त में मारे गए हैं।


माओवादियों ने यह सात दिवसीय शहीद दिवस चारू मजूमदार की याद में मनाया जिन्होंने पश्चिम बंगाल में नक्सल अभियान शुरू किया था।

सोमवार से शुरू हुए इस शहीद दिवस कार्यक्रम के चलते पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed