{"_id":"cf588524-8aec-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"maoist-people-s-court-sentenced-to-death-to-sarpanch","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली जन अदालत में सरपंच को मौत की सजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सली जन अदालत में सरपंच को मौत की सजा
दंतेवाड़ा/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 12 Mar 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच सुरेश तामो को जन अदालत में डंडे से पीट-पीट कर मारा डाला। सजा की वजह सरपंच का नक्सली बैठकों में न जाना बताई गई।
विज्ञापन
घटना दंतेवाड़ा जिले के बड़े कमेली गांव की है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह नक्सली बड़े कमेली गांव के सरपंच सुरेश तामो को बुलाने उसके घर गए। घर से नक्सली सरपंच को अपने साथ पांच किमी. दूर लमड़ीपारा ले गए।
विज्ञापन
लमड़ीपार में पश्चिम बस्टर कमेटी के वर्दीधारी नक्सलियों, संघम सदस्यों और ग्रामीणों के साथ जन अदालत लगाई गई थी। सरपंच के हाथ बांध दिए गए और डंडे से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई। सरपंच के नक्सली बैठकों में न आने और राज्य सरकार समर्थित होने से नक्सली उससे नाराज चल रहे थे। जन अदालत में कुछ ग्रामीणों ने राशन कार्ड को लेकर भी उसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन