फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   maoist has also an option to be in politics like 'aap'

'नक्सलियों के पास भी है 'आप' की तरह राजनीति का मौका'

Fri, 13 Dec 2013 12:05 PM IST
गुंजन कुमार/नई दिल्ली
गुंजन कुमार/नई दिल्ली Updated Fri, 13 Dec 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
maoist has also an option to be in politics like 'aap'

देश की शासन व्यवस्था बदलने के नाम पर सरकार के खिलाफ बंदूक उठा चुके नक्सली चुनावी प्रक्रिया में नोटा के जरिए घुसने की कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन


नक्सलियों ने इसका एक छोटा प्रयोग इस बार से छत्तीसगढ़ चुनाव में किया है। राज्य के नक्सली प्रभाव वाले बस्तर के 12 विधानसभा सीटों पर पांच से दस फीसदी वोटरों ने नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) का बटन दबाया है।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की चल रही समीक्षा के मुताबिक नक्सली ने शुरू से ही दूर दराज के वोटरों से नोटा पर उंगली लगवाने की मुहिम में लगे थे ताकि सुरक्षा बलों की भरपूर और प्रभावी तैनाती के बावजूद चुनाव में अपना प्रभाव दर्ज करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा, अब 'आप' की बारी


गृहमंत्रालय के शीर्षस्थ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि नक्सलियों के पास अभी भी मौका है कि वह आम आदमी पार्टी की तरह चुनावी राजनीति में आकर व्यवस्था बदलने की कोशिश करें।

अधिकारी के मुताबिक बस्तर में नोटा पर वोट डलवा कर नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति तो दर्ज कराई है। इससे स्थानीय चुनावी समीकरण भी बदले हैं। लेकिन इससे कोई मसला हल नहीं होता। गृह मंत्रालय को मिले आंकड़े के मुताबिक नक्सल प्रभावित बारह सीटों पर पांच से 11 फीसदी वोट नोटा को गया है। इनमें सबसे ज्यादा चित्रकोट जहां करीब 1,19,311 वोटों में 10,848 वोट नोटा पर पड़ा है।

आंकड़ों के मुताबिक इन सीटों पर विजयी रहे उम्मीदवारों ने नौ से ग्यारह हजार वोटों से ही जीत दर्ज की है। ऐसे समीकरण में पांच से 11 फीसदी वोट नोटा पर पड़ना खासा मायने रखता है।

माना जाता था कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का रास्ता बस्तर से होकर जाता है। पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां 12 में से 11 सीटें जीत कर सरकार बनाई थी। इस बार बस्तर की बारह सीटों में आठ पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है जबकि भाजपा के पाले में चार सीटें आईं।


'आप' की जीत से इन 4 लोगों को हो सकती है चिढ़


नक्सल प्रभावित क्षेत्र न होने के बावजूद मरवाही में पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी की सीट पर 7000 वोट नोटा पर पड़ें। मंत्रालय का मानना है कि यह कांग्रेस और भाजपा सहित सभी पार्टियों के प्रति लोगों का गुस्सा है।

अधिकारियों के मुताबिक जोगी परिवार के साथ वोटरों ने भाजपा और अन्य दलों को खारिज कर संदेश दिया है कि अगर उन्हें ‘आप’ की तरह विकल्प मिले तो वोट नोटा पर नहीं डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed