{"_id":"624d5b80947c3a503f5ef79d","slug":"many-local-trains-closed-in-chhattisgarh-passengers-facing-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री परेशान: छत्तीसगढ़ में कई लोकल ट्रेनें बंद, अपर मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री परेशान: छत्तीसगढ़ में कई लोकल ट्रेनें बंद, अपर मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी
Wed, 06 Apr 2022 02:51 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 06 Apr 2022 02:51 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों के परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए राज्य के अपर मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में चलने वाली कई लोकल ट्रेनें और सवारी गाड़ी के बंद होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। वहीं इस मामले पर संज्ञान लेते हुए गाड़ियों के परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए राज्य के अपर मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
अपर सचिव ने पत्र लिखकर की ये मांग
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सचिवालय ने मंगलवार को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी से राज्य के भीतर और गुजरने वाली लोकल ट्रेनों को बहाल करने का आग्रह किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि एक महीने के लिए रद्द की गई 10 यात्री ट्रेनों में से आठ राज्य के भीतर संचालित होती हैं जबकि दो यहां से होकर गुजरती हैं। रद्द करने के खिलाफ कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है कि 'चैत्र नवरात्र' के दौरान, राज्य के बाहर से तीर्थयात्री और श्रद्धालु देवी-देवताओं के मंदिरों के दर्शन के लिए रेल द्वारा पहुंचते हैं। साथ ही, स्थानीय ट्रेनों का उपयोग व्यापारियों, सरकारी और निजी कर्मचारियों, कॉलेज और स्कूली छात्रों द्वारा अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए किया जाता है। पत्र में रेलवे से ट्रेन सेवाओं को तुरंत बहाल करने का आग्रह किया गया है। इससे पहले, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रेनों को रद्द करने को जनविरोधी निर्णय कहा था।
विज्ञापन