फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   manifesto_congress_chhatisgarh

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

Tue, 05 Nov 2013 11:15 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Nov 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
manifesto_congress_chhatisgarh

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोमवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। सीजीखबर के मुताबिक राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने घोषणापत्र जारी किया।

विज्ञापन

कांग्रेस के घोषणापत्र में पार्टी द्वारा कई दावे किए गए हैं। इसमें सभी क्षेत्रों और सभी तबके के लोगों का खयाल रखा गया है।

विज्ञापन

घोषणा पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर शिक्षाकर्मियों के लिए समान काम समान वेतन व्यवस्था लागू की जाएगी। आम लोगों की राय से प्रदेश के विकास हेतु दीर्घकालीन योजनाएं बनाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह घोषणापत्र प्रदेश के चार अलग-अलग जगहों पर भी प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं ने जारी किए हैं।


कांग्रेस के घोषणापत्र के प्रमुख बिंदु :

1 धान का समर्थन मूल्य 2000 रुपये किया जाएगा।

2 बस्तर से पलायन रोकने के लिए विकास योजना बनाई जाएगी।

3 बिजली की बढ़ी हुई दरों में कमी की जाएगी।

4 किसान की मर्जी के बिना जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा।

5 प्रदेश में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा।

6 मीडियाकर्मियों के लिए दुर्घटना राशि पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा।

7 हाथियों से जनहानि पर पांच लाख रुपए का मुआवजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed