{"_id":"33c51f1ed49fd799fa90f9a0062e1347","slug":"man-who-was-operating-the-bank-accounts-of-im-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान पैसा भेज रहा आतंकियों का साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान पैसा भेज रहा आतंकियों का साथी गिरफ्तार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Dec 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ पुलिस ने इंडियन मुजाहिद्दीन आईएम के विदेशों से आने वाले धन को मुहैया करवाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक जी.पी.सिंह ने पत्रकारों को बुधवार को बताया कि राजधानी के खमतराई इलाके से बिहार के जमुई के मूल निवासी धीरज साव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
उसके बैंक खाते में पाकिस्तान से धन धनराशि स्थानान्तरित की जाती थी जिसे वह आतंकियों को मुहैया करवाता था। उस पर पुलिस काफी दिनों से नजर रखे हुए थी।
उन्होने बताया कि युवक के दो बैंक खाते रायपुर एवं बिहार के जमुई में मिले है जिनमें लगभग दो करोड रूपए का स्थानान्तरण हुआ।
युवक के द्वारा इस दौरान कई बार पाकिस्तान भी बात किए जाने की पुष्टि हुई है। उन्होने बताया कि इसके सम्बन्ध मैगलोर में गिरफ्तार आतंकी दम्पत्ति से भी रहे है।
विज्ञापन
युवक के सम्बन्ध पाकिस्तान के कई प्रमुख आतंकियों से रहे है हालांकि उन्होने जांच का हवाला देते हुए उनके नाम उजागर करने से मना कर दिया1छत्तीसगढ में सिमी के आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद आईएम के मददगार की गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि आतंकियों ने अपनी सुरक्षित गतिविधियों के लिए रायपुर को केन्द, बना रखा है।
विज्ञापन