{"_id":"64c7be0b3e1a93f2320bb776","slug":"man-started-indefinite-hunger-strike-under-front-of-collectorate-office-rajnandgaon-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon : शेड निर्माण की राशि का नहीं हुआ भुगतान, पीड़ित व्यक्ति ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon : शेड निर्माण की राशि का नहीं हुआ भुगतान, पीड़ित व्यक्ति ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
Mon, 31 Jul 2023 07:28 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 31 Jul 2023 07:28 PM IST
सार
कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। मनरेगा से स्वीकृत कार्य का दिए जाने की मांग को लेकर वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे आमन सिंह साहू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति ने सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। भूख हड़ताल कर रहे व्यक्ति आमन सिंह का आरोप है कि मनरेगा से स्वीकृत कार्य का उसने काम किया, जिसका भुगतान अभी तक नहीं मिल पाया है। भुगतान दिए जाने की मांग को लेकर वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन
डोंगरगांव विकासखंड के आसरा गांव निवासी आमनसिंह साहू ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत कोलिहापुरी नवागांव में सरपंच की सहमति से स्वच्छ भारत मिशन और मनरेगा के प्रबंधन इकाई एसएचसी शेड निर्माण में काम किया था। इसकी राशि 17 लाख 83 हजार रुपये है। इसमें से मनरेगा से स्वीकृत सामग्री की राशि 1 लाख 51 हजार 412 का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
मामले में उन्होंने पहले भी 17 अप्रैल 2023 को ग्राम पंचायत आसरा में अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी। इस दौरान शासन-प्रशासन के आला अधिकारी वहां उपस्थित होकर समझौता कराकर मनरेगा से स्वीकृत सामग्री की राशि एक महीने के अंदर देने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तीन महीने से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद राशि नहीं मिली। आखिरकार वह परेशान होकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन
आमन सिंह साहू ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत में मनरेगा और अन्य मद के अंतर्गत यह काम ठेकेदारी पर लेकर किया था, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। इसकी सूचना जिला कार्यालय को भी दी गई है।