फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Man sexually harassed 30 women and girls from different states

भिलाई के शख्स ने कई राज्यों की 30 महिलाओं और लड़कियों से किया दुष्कर्म

Fri, 17 May 2019 03:25 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 17 May 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
Man sexually harassed 30 women and girls from different states
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले एक आदमी ने कई राज्यों की 30 महिलाओं और लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया है। वह उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। इसके बाद वो अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था। जब पीड़िताएं पैसे नहीं देती थीं तो वो उनके साथ मारपीट करता। इस घटना की शिकायत महिलाओं ने गृहमंत्री, महिला आयोग और पुलिस महानिरीक्षक से की है।

loader

बदनाम करने की धमकी देता था

आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह के तौर पर हुई है, जो वैशाली नगर का रहने वाला है। उसपर इंदौर, रायपुर, जोधपुर, भिलाई, दुर्ग, जगदलपुर आदि शहरों की महिलाओं और लड़कियों ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। वह घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िताओं को बदनाम करने की धमकी देता था। 

इससे डरकर कई पीड़िताओं ने उसे लाखों रुपए भी दिए। वैशाली नगर की रहने वाली एक महिला का कहना है कि वह आरोपी से अपने दोस्त के जरिए दो साल पहले मिली थी। एक दिन उसने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

वह शादी के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म करता था और उसने दो लाख रुपये भी मांगे। जब पीड़िता ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं, तो उसने अश्लील फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने धमकी दी।

इस मामले पर दुर्ग रेंज के आईजी हिमांशु गुप्ता का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट करने की शिकायत मिली है। जो भी लोग पीड़ित हैं वो सामने आएं। हर मामले की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed