फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mallikarjun Kharge visit to Chhattisgarh today 28 September

Mallikarjun Kharge CG visit: मल्लिकार्जुन ने बीजेपी पर साधा निशाना; कहा-हमारे नेताओं के पीछे लगाते हैं सीआईडी

Thu, 28 Sep 2023 11:25 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/भाटापारा Published by: अमन कोशले Updated Thu, 28 Sep 2023 11:25 AM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने आज गुरुवार को भाटापारा में श्रमिक सम्मेलन में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि  मैं सुना आज रायपुर में जेपी नोएडा भी आए हैं। अमित शाह भी आए हैं। वो सोच रहे होंगे कि इस बलौदाबाजार में क्या चल रहा है।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge visit to Chhattisgarh today 28 September
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने आज गुरुवार को भाटापारा में श्रमिक सम्मेलन में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि  मैं सुना आज रायपुर में जेपी नोएडा भी आए हैं। अमित शाह भी आए हैं। वो सोच रहे होंगे कि इस बलौदाबाजार में क्या चल रहा है। यहा सब हिसाब किताब रखते हैं। हमारे लोग कहां-कहां आते-जाते हैं, उसके पीछे बीजेपी की सीआईडी लगी रहती हैं, जो बताते है कि इतने लोग आए थे। उनको भी मालूम होगा कि आप इतने लोग जोश के साथ कांग्रेस पार्टी के पीछे हो, साथ हो और सीएम बघेल के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कांग्रेस के पूरे मिनिस्टर एक होकर काम कर रहे हैं। एक होकर जब काम करते हैं, तो कोई हटा नहीं सकता।

विज्ञापन


विज्ञापन

उन्होंने  उदाहरण देते हुए कहा कि जब एक लकड़ी रहती है, तो कोई भी तोड़ सकता है, लेकिन 10 लकड़ियां मिलकर हो तो कभी टूटता नहीं है। आज जो काम किया यह बहुत बड़ा काम है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार थी, हमने आनेक स्कीम सेंट्रल गवर्नमेंट में लाए थे। जितने भी स्कीम से प्रोजेक्ट फंड का हो, जो मजदूरों को मिलने का हक था उसे हमने देने की कोशिश की। अब भाजपा सरकार आने के बाद मजदूरों के जो कानून थे उनको कमजोर किया। सभी को कमजोर करते चले गए सिर्फ अमीरों के लिए जो कानून बना उसको बनाते गए, उनको जो फायदा देना वह देते गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कम से कम आज 2 हजार 300  करोड़ रुपय की स्कीम लागू हो गई है। इससे पहले भी हमने जो भूमिपूजन की थी, उसका भी 266 करोड़ यहां पर सबको दिया गया है। ऐसा कार्यक्रम शायद किसी राज्य में भी नहीं होता होगा। मैं कहूंगा कि ऐसा कार्यक्रम 15 साल में रमन सिंह तो देखा नहीं होगा। उनको मिले 15 साल और हमको मिले 5 साल, जो 5 साल में हम इतना कुछ करते हैं, किसानों के लिए, किसान मजदूर के लिए, स्त्रियों के लिए, बच्चों के लिए, सबके लिए जब हम काम कर रहे हैं। इसे देखकर शायद बीजेपी वाले हैरान होंगे। 


'बीजेपी गरीबी नहीं, गरीबों को खत्म करना चाहती है'
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कभी गरीबों के बारे में नहीं सोचा। अगर कोई सोचा है वो कांग्रेस पार्टी ने। इतिहास में सम्मान वही पाते हैं, जो गरीबों के लिए लड़ते हैं और इतिहास बनाते हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के लोग गरीबों को खत्म करने की बात करते हैं। वह खुद ही खत्म होते हैं। इसीलिए बीजेपी के लोग आज गरीबों को खत्म कर रहे हैं। अमीर लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 5% लोगों के पास इस देश की 62 परसेंट संपत्ति है और 50 परसेंट लोगों के पास सिर्फ तीन परसेंट संपत्ति है। आप देख लीजिए गरीब और महंगाई की कितनी बढ़ती जा रही है। बीजेपी ऊपर से कहते हैं कि हम गरीबों के लिए सब कुछ कर रहे हैं। जो महिलाओं के लिए कानून पास हुआ और रिजर्वेशन 33% कोई नया नहीं है। राजीव गांधी जी ने तो जिला पंचायत में महिलाओं पर आरक्षण दिया और हम आज हमारे महिला वह जिले में मुंशी पार्टी में है मेयर में है। हर जगह हैं। जब राजीव गांधी महिलाओं के लिए 33% रजिस्ट्रेशन लाया उसे वक्त यही बीजेपी के लोग उसे विरोध किया। एक सदन में हमको बहुमत मिला, लेकिन दूसरे सदन में यही बीजेपी के लोग उसका विरोध किया। 

'जुमला साबित होगा महिला बिल'
खड़गे ने कहा कि बीजेपी ने हमारे उस महिला बल को खत्म किया। आज छाती ठोकर कहते हैं कि हमने किया और वो कब करने वाले हैं पता नहीं चल रहा कह रहे हैं कि 2024 में करेंगे। 2029 फिर उसके बाद सेंसेक्स होगा। डीलामेंटेशन होगा तो ये तब लागू होगा। यानी 2034 में लागू होगा। महिलाओं को सपोर्ट करने में महिलाओं को रिजर्वेशन देने का अगर इसके पास इच्छा शक्ति है तो आज ही वह लोग कर सकते हैं। हमने इसी बात पर पार्लियामेंट पर अपना पक्ष रखा। राहुल गांदी और सोनिया गांधी भी रखें। पहली बार हम सभी ने कहा कि इसको 2034 में ले जाने की जरूरत नहीं है। अभी कर सकते हैं। बीजेपी को सिर्फ लोगों को बताना है काम करना नहीं है। लोगों को सिर्फ भ्रमित रखकर पीएम मोदी कुछ कर रहे हैं। हमारे लिए बोलते-बोलते 2024 निकल जाएगा तो यह उनकी मंशा है लेकिन हम जो भी काम करते हैं वह दिल से करते हैं। 

 'अब तक नहीं मिलीं 2000 करोड़ नौकरियां'
उन्होंने कहा  कि 2000 करोड़ नौकरियां हर साल देने वाले अब तक 10 करोड़ नौकरियां मिलना था, 15 लख रुपए देने वाले हर एक को  अब तक मिलना था, किसानों की दुगनी आमदनी करने वाले अब तक को मिलना था, जब उनसे पूछा जाता है, वह कहते हैं शाह ही यह सब जुमले बोलते हैं। जब वह जुमला हो सकता है, तो महिला आरक्षण भी एक जुमला ही है। क्योंकि वो जो भी  प्रॉमिस करते हैं, जो भी बात बताते हैं। थोड़े ही देर में लोग भूल जाते हैं फिर हमें वोट मिलते हैं। लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि साल 2024 में सबक सिखाना ही होगा। आप सभी लोग मिलकर हाथ के निशाने के ऊपर अगर बटन बताएं तो यह लोग नहीं रहेंगे।


'संविधान को खत्म करना चाहती है बीजेपी'
खड़गे ने कहा कि बीजेपी के लोग वर्तमान संविधान को खत्म करके दूसरा संविधान लाना चाहते हैं । वह थोड़ा-थोड़ा अपने विचारों को लोगों तक छोड़ देते हैं फिर बाद में कहते हैं हमारा मकसद यह नहीं है। हमें मजबूत करना है यह कहते हैं, इसीलिए मैं गरीबों से, दलितों से पिछड़े लोगों से विनती करता हूं अगर आप इस लड़ाई में हारेंगे तो संविधान और लोकतंत्र इस देश में बचेगा नहीं। अगर उसको बचाना है तो आपको लड़ना होगा। राहुल का साथ देना होगा। कांग्रेस का साथ देना होगा। यही हमारी आवाज है। हमने संसद में मुद्दा रखा है । जितने लोग हैं अपर  क्लास के हैं, उनको भी रिजर्वेशन महिला आरक्षण में मिलना चाहिए। सभी लोगों को रिजर्वेशन मिलना चाहिए। यह हम लड़ रहे हैं इसीलिए हम  चाहते हैं कि ओबीसी की जनगणना हो। कास्ट सेंसेस हुआ तो की कौन कितने हैं, किसको क्या-क्या मिला। आज़ादी के बाद किसके पास क्या-क्या है कितने। कितनी नौकरियां हैं। कितने लोग पढ़े लिखे हैं, कितने प्रतिशत खेती करते हैं। किसके पास कितनी जमीन है, यह सब बाहर आ जाएगा। 

उन्होंने कहा कि केंद्र से पेंशन का पैसा नहीं मिलास, 19000 करोड रुपए बाकी है। मनरेगा का पैसा नहीं मिला। जीएसटी का पैसा नहीं मिला। हमको हमेशा डराते रहते हैं। ईडी और इनकम इनकम टैक्स के छापे पड़ते हैं। बगैर प्रूफ छापे मारना, लोगों को तंग करना, डराना, यहीं काम उनका चल रहा है। अब डरो मत। डरेंगे तो मारेंगे, डरना नहीं है। आप निश्चिंत होकर सरकार का साथ दो। गरीबों को मिलने वाले पैसे अमीर लोग लूट ले रहे हैं। जब राहुल गांधी ने यह मुद्दा उठाया तो उन की लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई। इस दौरान खड़गे ने भूपेश सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed