फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major police action in Kabir Nagar, heroin supply network busted from home, two arrested in Raipur

Raipur News: कबीर नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर से हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 06:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 31 Dec 2025 06:32 PM IST
सार

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कबीर नगर क्षेत्र से दो आरोपियों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Major police action in Kabir Nagar, heroin supply network busted from home, two arrested in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कबीर नगर क्षेत्र से दो आरोपियों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16.01 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन तथा कुल लगभग 3.45 लाख रुपये की मशरूका जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 261/25 धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली कि कबीर नगर के एलआईजी 02/20 मकान में हरप्रीत कौर नामक महिला घर में हेरोइन रखकर बिक्री की तैयारी कर रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान पलंग के दराज से प्लास्टिक जिपर थैली में रखी 16.01 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में हरप्रीत कौर ने बताया कि यह मादक पदार्थ उसका पति जोधा सिंह पंजाब से लेकर आया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से हरप्रीत कौर को गिरफ्तार कर उससे हेरोइन और एक मोबाइल फोन जब्त किया। इसी दौरान जोधा सिंह भी वहां पहुंच गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उससे भी मोबाइल फोन जब्त कर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में हरप्रीत कौर (31 वर्ष) और जोधा सिंह (28 वर्ष), दोनों निवासी एलआईजी-2/20 कबीर नगर, थाना कबीर नगर, रायपुर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed