फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major accident in Sakti school van full of children fell into Son river 15 students were on board

Accident in Chhattisgarh: सक्ती में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूल वैन सोन नदी में गिरी, सवार थे 18 छात्र

Wed, 23 Oct 2024 01:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 23 Oct 2024 01:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जहां आज सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सोन नदी में जा गिरी। वैन में लगभग 18 बच्चे सवार थे।

विज्ञापन
Major accident in Sakti school van full of children fell into Son river 15 students were on board
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जहां आज सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सोन नदी में जा गिरी। वैन में 18 बच्चे सवार थे। वहीं हादसे के वक्त नदी में नहा रहे ग्रामीणों ने दौड़कर वैन के अंदर से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। वैन पूरी तरह से पानी में डूब चुकी थी, गनीमत की बात ये है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन


हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद में 18 बच्चों को स्कूल लेकर वैन जा रही थी तभी सोन नदी के डैम पर रोड सकरी होने के कारण अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर वैन को संभाल नहीं पाया और वैन नदी में जा गिरी। वैन के नदीं में गिरते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीण नहा रहे थे ग्रामीणों ने सभी बच्चों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया। बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज जारी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पीसौद में निजी स्कूल हैप्पी पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेने के लिए गई थी सोन नदी के ऊपर बने डेम के पास पहुंचते ही वैन की स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर सोन नदी में गिर गई। सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। ड्राइवर घटनास्थल से फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed