फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major accident at SECL Dipka project employee seriously injured after tyre of blasting vehicle bursts in Korba

कोरबा: SECL दीपका परियोजना में बड़ा हादसा, ब्लास्टिंग गाड़ी का टायर फटने से कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

Wed, 15 Oct 2025 02:54 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 15 Oct 2025 02:54 PM IST
सार

कोरबा जिले के दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की दीपका परियोजना में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। खदान परिसर में खड़ी ब्लास्टिंग गाड़ी के टायर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Major accident at SECL Dipka project employee seriously injured after tyre of blasting vehicle bursts in Korba
ब्लास्टिंग गाड़ी का टायर फटने से कर्मचारी घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की दीपका परियोजना में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। खदान परिसर में खड़ी ब्लास्टिंग गाड़ी के टायर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद खदान परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


घटना के दौरान खदान क्षेत्र में मजदूर कान्हा राम (निवासी कुसमुंडा) गाड़ी के पास मौजूद था। अचानक टायर फटने से उड़ते पत्थर और तेज धमाके की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया। सहकर्मियों ने तुरंत सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी और उसे विभागीय नेहरू शताब्दी अस्पताल पहुँचाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद कान्हा राम की हालत गंभीर बताई और बेहतर उपचार के लिए उसे कोरबा के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें हैं और स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। घटना के समय ब्लास्टिंग की तैयारी चल रही थी। गाड़ी खाली थी और आसपास अन्य गाड़ियां भी खड़ी थीं। तभी यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद SECL प्रबंधन ने जांच के आदेश जारी किए हैं। परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। हादसे की जानकारी फैलते ही खदान कर्मियों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। वहीं घायल कर्मचारी का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। एसईसीएल पीआरओ सनीश चंद्र ने बताया कि आज दीपका माइन में बारूद गाड़ी के टायर फटने से आईओसीएल की वाहन के हेल्पर कृष्णा 30 वर्ष को पैर में चोट आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed