{"_id":"6a0eddeeb77fbcb0c9002b21","slug":"major-accident-at-raipur-airport-worker-falls-30-feet-while-repairing-roof-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, छत मरम्मत के दौरान मजदूर 30 फीट नीचे गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, छत मरम्मत के दौरान मजदूर 30 फीट नीचे गिरा
Thu, 21 May 2026 03:57 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 21 May 2026 03:57 PM IST
सार
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मजदूर करीब 30 फीट की ऊंचाई पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नीचे फर्श पर गिर गया। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायल मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है। फिलहाल उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
घटना के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि मजदूर के पास कोई सुरक्षा बेल्ट या अन्य सेफ्टी उपकरण नहीं थे। ऐसे में ऊंचाई पर काम के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही किस स्तर पर हुई।