फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahtari Vandan Yojana: Crowd of women gathering in the camps; 62 lakh women apply application

महतारी वंदन योजना: शिविरों में महिलाओं की उमड़ रही भीड़; अब तक 62 लाख से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन

Fri, 16 Feb 2024 05:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 16 Feb 2024 05:23 PM IST
सार

प्रदेश में अब तक 62 लाख 15 हजार 183 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य शासन की ओर से इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Mahtari Vandan Yojana: Crowd of women gathering in the camps; 62 lakh women apply application
शिविरों में महिलाओं की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। योजना का लाभ उठाने और फॉर्म भरवाने के लिए महिलाओं की लंबी लाइन लगी हुई है। शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं। प्रदेश में अब तक 62 लाख 15 हजार 183 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य शासन की ओर से इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं की ओर से 15 फरवरी को एक दिन में ही दो लाख 41 हजार से अधिक आवेदन किया गया है। आवेदन भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन


राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को आगामी मार्च महीने से मिलने लगेगा। फिलहाल योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र महिलाओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर फॉर्म भरवाने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविरों में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक ऑफलाइन आवेदन और पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन को मिलाकर कुल 62 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से सालाना महिलाओं को 12 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


जिलावार ऑफलाइन प्राप्त आवेदन

  1. बलरामपुर जिले में 01 लाख 86 हजार 147
  2. रायगढ़ में 02 लाख 59 हजार 328
  3. जशपुर में 01 लाख 74 हजार 200
  4. सूरजपुर में 01 लाख 78 हजार 529
  5. कोरबा में 02 लाख 20 हजार 144
  6. गरियाबंद में 01 लाख 53 हजार 388
  7. कोण्डागांव में 01 लाख 24 हजार 264
  8. जांजगीर-चांपा में 02 लाख 74 हजार 268
  9. कवर्धा में 01 लाख 99 हजार 341
  10. बस्तर में 01 लाख 60 हजार 423
  11. बलौदाबाजार में 02 लाख 41 हजार 935
  12. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 63 हजार 73
  13. सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 01 लाख 51 हजार 818
  14. खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 92 हजार 60
  15. राजनांदगांव में 02 लाख 33 हजार 50
  16. धमतरी में 01 लाख 90 हजार 323
  17. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 78 हजार 493
  18. सक्ती में 01 लाख 49 हजार 60
  19. दुर्ग में 02 लाख 92 हजार 12
  20. रायपुर में 05 लाख 97 हजार 987
  21. बेमेतरा में 02 लाख 34 हजार 526
  22. बालोद में 02 लाख 32 हजार 353
  23. सरगुजा में 02 लाख 06 हजार 613
  24. मुंगेली में 02 लाख 27 हजार 724
  25. बिलासपुर में 02 लाख 91 हजार 579
  26. दंतेवाड़ा में 65 हजार 984
  27. कोरिया में 55 हजार 660
  28. मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 75 हजार 252
  29. कांकेर में 01 लाख 37 हजार 875
  30. महासमुंद में 03 लाख 13 हजार 127
  31. सुकमा में 47 हजार 599
  32. नारायणपुर में 22 हजार 278
  33. बीजापुर में 26 हजार 946 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed