फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahadev online betting case: CBI to bring Saurabh Chandrakar to Raipur today

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी केस: सौरभ चंद्राकर को आज रायपुर लाएगी सीबीआई, स्पेशल कोर्ट में करेगी पेश

Tue, 03 Nov 2026 09:31 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 09:31 AM IST
सार

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले के मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के दो दिन के ट्रांजिट रिमांड की सीबीआई को मंजूरी दे दी है। सीबीआई आज मंगलवार को सौरभ चंद्राकर को रायपुर लायेगी। दोपहर के बाद उसे रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जहां से सौरभ को रिमांड पर लेने की मांग कर सकती है। 

विज्ञापन
Mahadev online betting case: CBI to bring Saurabh Chandrakar to Raipur today
सीबीआई की गिरफ्त में महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी का मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले के मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के दो दिन के ट्रांजिट रिमांड की सीबीआई को मंजूरी दे दी है। सीबीआई आज मंगलवार को सौरभ चंद्राकर को रायपुर लायेगी। दोपहर के बाद उसे रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जहां से सौरभ को रिमांड पर लेने की मांग कर सकती है। इसके बाद सीबीआई सौरभ से महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में पूछताछ करेगी। रायपुर पहुंचने के बाद जांच एजेंसी आरोपी से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर कई अहम खुलासे कर सकती है।
विज्ञापन



इस फैसले के बाद जांच एजेंसी आरोपी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लाने की तैयारियों में जुट गई है। सट्टेबाजी एप मामले की जांच कर रही एजेंसी ने भारत लाए जाने के बाद आरोपी को रायपुर ले जाने के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी। पहले, सीबीआई सोमवार को ही उसे लेकर रायपुर आने वाली थी। लेकिन, कानूनी पहलू के कारण अदालत में सुबह शुरू हुई सुनवाई दोपहर के लिए टालनी पड़ी।
विज्ञापन



कोर्ट से मिली रिमांड
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आरोपी सौरभ चंद्राकर को आगे की जांच के सिलसिले में रायपुर लाने के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में ट्रांजिट रिमांड की मांग रखी थी। अदालत ने जांच एजेंसी की दलीलों पर विचार करने के बाद दो दिन की ट्रांजिट रिमांड स्वीकार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया के तहत, ट्रांजिट रिमांड का उद्देश्य आरोपी को एक अदालत के अधिकार क्षेत्र से दूसरे स्थान तक ले जाने की अनुमति देना है। अदालत से अनुमति मिलने के बाद अब जांच टीम निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को रायपुर स्थानांतरित करने की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



होंगे कई अहम खुलासे!
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले की जांच में अदालत के इस आदेश के साथ नया मोड़ आ गया है। छत्तीसगढ़ में दर्ज ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े मामलों की जांच के लिहाज से यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजधानी रायपुर पहुंचने के बाद जांच एजेंसी आरोपी सौरभ चंद्राकर से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर सकती है। इसमें कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed