Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   mahadev betting app case ed probes lawyer foreign trips raipur hotels

महादेव सट्टा एप: 15 करोड़ की कथित डील से जुड़ा वकील, ईडी खंगाल रही विदेश यात्राओं और हवाला नेटवर्क की कड़ियां

Fri, 27 Nov 2026 09:32 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 27 Nov 2026 09:32 AM IST
सार

महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपी वकील की विदेश यात्राओं, 15 करोड़ रुपये के कथित भुगतान और हवाला नेटवर्क की जांच तेज की। रायपुर के वीआईपी रोड स्थित सात होटलों में भी छापेमारी की गई।

विज्ञापन
mahadev betting app case ed probes lawyer foreign trips raipur hotels
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव सट्टा एप केस में गिरफ्तार दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित पाठक की विदेश यात्राओं की जांच तेज कर दी है। वकील पर महादेव सट्टा एप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को कानूनी राहत दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये लेने का आरोप है। जांच एजेंसी के अनुसार हिमांशु ने दिसंबर 2023 से मई 2024 के बीच 10 से अधिक बार विदेश यात्राएं कीं। इनमें से सात यात्राएं दिसंबर से मार्च के बीच हुईं। इसी अवधि में प्रमोटर ने हवाला के जरिये रकम दी थी। हिमांशु फिलहाल 28 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर है, जहां अधिकारी उससे हवाला नेटवर्क, कथित प्रोटेक्शन मनी और अन्य सट्टा मंचों से संबंधों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन


विदेश यात्राएं और संदिग्ध डिजिटल साक्ष्य
ईडी टीम पूछताछ में विदेश यात्राओं के उद्देश्य, नोट्स में दर्ज रकम, कथित भुगतान के लाभार्थियों और डिजिटल संदेशों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। वकील के मोबाइल में महादेव बुक से संबंधित वीडियो, हटाए गए वाट्सएप संदेश और संदिग्ध संपर्क मिले हैं। एजेंसी स्काई एक्सचेंज जैसे दूसरे ऑनलाइन सट्टा मंचों से आरोपी के संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है। जांच अधिकारी पूरे नेटवर्क के आर्थिक लेन-देन और संपर्क संबंधी कड़ियों का पता लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


विदेश यात्राएं और संदिग्ध डिजिटल साक्ष्य
ईडी टीम पूछताछ में विदेश यात्राओं के उद्देश्य, नोट्स में दर्ज रकम, कथित भुगतान के लाभार्थियों और डिजिटल संदेशों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। वकील के मोबाइल में महादेव बुक से संबंधित वीडियो, हटाए गए वाट्सएप संदेश और संदिग्ध संपर्क मिले हैं। एजेंसी स्काई एक्सचेंज जैसे दूसरे ऑनलाइन सट्टा मंचों से आरोपी के संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है। जांच अधिकारी पूरे नेटवर्क के आर्थिक लेन-देन और संपर्क संबंधी कड़ियों का पता लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई की बैठक और हवाला नेटवर्क का खुलासा
ईडी के रिमांड आवेदन के अनुसार दुबई स्थित विला नंबर 45 में महादेव प्रमोटरों के साथ बैठक के दौरान हिमांशु ने कानूनी मामलों में राहत दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में सौरभ ने 15 करोड़ रुपये दिए थे। आरोपी ने इस रकम का भुगतान दिल्ली और मुंबई के हवाला आपरेटरों के जरिये नकद में लिया। तलाशी में मिले हस्तलिखित नोट्स में करोड़ों के हिसाब के साथ राजू भाई और वसीम नाम के हवाला आपरेटरों का उल्लेख मिला है। एजेंसी वरिष्ठ अधिकारियों तक रकम पहुंचाने के आरोपों की भी जांच कर रही है।


वीआईपी रोड स्थित सात होटलों पर छापामारी
इधर रायपुर के वीआईपी रोड स्थित सात होटलों में ईडी की टीमों ने छापामारी की है। जांच एजेंसियां इन होटलों के महादेव सट्टा एप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से कथित संबंधों की जांच कर रही हैं। ईडी की टीम मौके पर दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। हालांकि प्रवर्तन निदेशालय ने इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed