फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahadev App case: Wanted accused Abhishek Kumar arrested after returning from Dubai

महादेव एप मामला: दुबई से लौटते ही गिरफ्तार हुआ वांटेड आरोपी अभिषेक कुमार

Thu, 24 Sep 2026 08:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 24 Sep 2026 08:39 PM IST
सार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांटेड आरोपी और एप के किंगपिन अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Mahadev App case: Wanted accused Abhishek Kumar arrested after returning from Dubai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांटेड आरोपी और एप के किंगपिन अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के दुबई से भारत लौटते ही एजेंसी ने उसे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचते ही धर दबोचा।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से सीबीआई को उसकी तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। इसके बाद जांच एजेंसी आरोपी को छत्तीसगढ़ के रायपुर लेकर आई और कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


अवैध कारोबार में सक्रिय रूप से जुड़े होने के संकेत
सीबीआई के अनुसार, महादेव बेटिंग एप के संचालन में अभिषेक कुमार की मुख्य भूमिका सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कुछ महत्वपूर्ण सामग्री भी जब्त की गई है। प्राथमिक जांच में जब्त की गई सामग्री के विश्लेषण से उसके अवैध कारोबार में सक्रिय रूप से जुड़े होने के मजबूत संकेत मिले हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि वह महादेव एप के मुख्य आरोपियों सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी के साथ मिलकर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सट्टे की रकम से बनाई अचल संपत्तियां
जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी अभिषेक कुमार महादेव बुक के जरिये ऑनलाइन सट्टा और जुआ संचालित करने में बेहद सक्रिय था। उसकी मुख्य जिम्मेदारी विभिन्न पैनलों के बीच तालमेल बिठाने और सट्टे से जुटाई गई रकम के कलेक्शन को संभालने की थी। सीबीआई का दावा है कि अवैध सट्टेबाजी के इस पूरे नेटवर्क से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल करके आरोपी ने दुबई में कई अचल संपत्तियां भी खरीदी थीं।

अब तक 100 आरोपियों के खिलाफ आठ चार्जशीट
महादेव बेटिंग एप से जुड़े मामलों में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग थानों में दर्ज कुल 13 एफआईआर राज्य सरकार ने सीबीआई को ट्रांसफर की थीं। इन सभी मामलों की जांच अपने हाथ में लेते हुए एजेंसी ने अब तक 100 आरोपियों के खिलाफ आठ चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी हैं। इन आरोपियों में महादेव एप के मुख्य प्रमोटर, पैनल ऑपरेटर, हवाला ऑपरेटर और छत्तीसगढ़ सरकार के लोक सेवक शामिल हैं।


इसके अलावा, सीबीआई फरार मुख्य प्रमोटरों को भारत वापस लाने के लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत अब तक सात रेड कॉर्नर नोटिस और दो प्रत्यर्पण प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, जबकि दो आरोपियों के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्रवाई वर्तमान में चल रही है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि सट्टेबाजी कारोबार में शामिल अन्य सभी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाने का काम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed