Lok Sabha Elections: टीएस सिंहदेव के 'लॉन्ड्री' बयान पर BJP ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस का मनोबल टूट गया
भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने टीएस सिंहदेव के लॉन्ड्री वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मनोबल टूट चुका है और टीएस सिंह देव का बयान केवल इसका मेकअप करने की कोशिश है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तीनों सीट हार चुकी भाजपा में नई ऊर्जा भरने प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय और अजय चंद्राकर ने विशेष बैठक की। मीडिया से चर्चा करते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि यहां पर बालोद में तीन सीट हारे हुए हैं, इसलिए विशेष कार्य योजना लोकसभा चुनाव को देखते हुए बनाई गई है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर पलटवार करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के ट्वीट पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस का मनोबल टूट चुका है और टीएस सिंह देव का बयान केवल इसका मेकअप करने की कोशिश है। नेता प्रतिपक्ष के बयान से उनके मनोबल की स्थिति स्पष्ट समझ में आती है। बालोद की महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष पवन साहू, कृष्णकांत पवार, यज्ञदत्त शर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे।
क्या कहा था सिंहदेव ने?
दरअसल, प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि जितने लोगों को भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया जा रहा है, उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा को वाशिंग मशीन के बाद अब लॉन्ड्री कहा है, जिसके जवाब में अजय चंद्राकर ने अपना यह बयान दिया है।
क्या हुआ बैठक में?
लोकसभा चुनाव की दृष्टिकोण से बनाई गई टीम में बस्तर क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने चुनाव का जिम्मा उठाया है। बालोद पर फोकस करना इसलिए भी अहम हो जाता है, क्योंकि यहां पर तीनों सीट भारतीय जनता पार्टी हार चुकी है। इसके बाद अब गुटबाजी को खत्म करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करना बड़ा महत्वपूर्ण है। यहां पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने चुनाव की दृष्टिकोण से सभी जानकारी को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और अलग-अलग मोर्चा के हिसाब से सभी को काम बांटे गए हैं।
पार्टी ने जो व्यवस्था बनाई है, उसके हिसाब से काम करना है। यहां पर विधानसभा प्रभारी के रूप में उन्होंने डोंडी लोहारा प्रभारी के रूप में कृष्णकांत पवार, संजारी बालोद से लेखराम साहू, गुण्डरदेही प्रभारी प्रीतम साहू को बनाया गया है। साथ ही मंडल स्तर पर संयोजक बनाने की बात से लेकर शक्ति केंद्र तक विजय संकल्प अभियान और जितने भी काम आ रहे हैं, उन्हें ईमानदारी से काम करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे पास कांग्रेस की नाकामियां गिरने के लिए काफी कुछ है। कांग्रेस कार्यकाल के सभी योजनाएं फ्लॉप रही हैं और मोदी जी का नाम ही काफी है। पीएम मोदी की गारंटी को लेकर हमें जनता के बीच जाना है।
चुनाव रणनीति पर फोकस
पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने भी चुनाव रणनीति पर फोकस डाला है। उन्होंने कहा कि हम कैसे जनता के बीच जाएं और उनसे बातें करें, इन सब बातों की चिंता करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि समाज प्रमुखों से जाकर मिलें, उनकी विचारधाराओं को समझें और अपनी विचारधारा को उनके पास रखें।