फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Locals rush to loot liquor bottles after a truck carrying it overturned in Kawardha, Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: कवर्धा में शराब से भरा ट्रक पलटा, स्थानीय लोग लूटने लगे बोतलें

Fri, 07 Aug 2020 03:30 PM IST
देव कश्यप एएनआई, कवर्धा
एएनआई, कवर्धा Published by: देव कश्यप Updated Fri, 07 Aug 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Locals rush to loot liquor bottles after a truck carrying it overturned in Kawardha, Chhattisgarh
शराब ले जा रहा ट्रक पलटा, लोग बोतलें लूटकर भागने लगे। - फोटो : ANI

कबीरधाम जिले में शराब से भरा वाहन पलटने के बाद स्थानीय लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग पुलिस के डंडे खाने के बावजूद शराब की बोतलें नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


कबीरधाम जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुकदूर क्षेत्र में रानीसागर गांव के करीब रायपुर से शराब लेकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इसके बाद लोग वहां एकत्र हो गए और शराब की बोतलें ले जाने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया kf ‘‘कुकदूर गांव में शराब की नई दुकान खुली है जिसके लिए रायपुर से ट्रक में शराब मंगाई गई थी। लेकिन ट्रक रानीसागर गांव करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया और शराब की बोतलें खेत में बिखर गईं। स्थानीय लोग इन बोतलों को अपने घर ले जाने लगे।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शराब लूट रह लोगों को वहां से भगाया। घटना में ट्रक चालक को चोटें आई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन से 8.77 लाख रुपये की शराब जब्त की गई है।

जिले के आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर से कुकदूर स्थित दुकान के लिए 250 पेटी शराब मंगाई गई थी। लेकिन हादसे के कारण बड़ी संख्या में शराब की बोतलें टूट गई हैं। शराब की सुरक्षित बोतलों की गिनती की जा रही है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed