{"_id":"683031b5dafeea495f0ccb70","slug":"liquor-labelled-as-uttar-pradesh-model-sold-in-chhattisgarh-truck-full-of-illegal-foreign-liquor-also-seized-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: उत्तर प्रदेश में बिक्री हेतु का लेबल लगा हुआ शराब छत्तीसगढ़ में, ट्रक में भरा अवैध विदेशी शराब भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: उत्तर प्रदेश में बिक्री हेतु का लेबल लगा हुआ शराब छत्तीसगढ़ में, ट्रक में भरा अवैध विदेशी शराब भी जब्त
Fri, 23 May 2025 01:58 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 23 May 2025 01:58 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में बिक्री हेतु का लेबल लगा हुआ शराब छत्तीसगढ़ में परोसी जा रही है। एक ट्रक से विदेशी और कच्ची अवैध शराब जब्त किया गया है।
विज्ञापन
ट्रक में भरा अवैध विदेशी शराब जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बिक्री हेतु का लेबल लगा हुआ शराब छत्तीसगढ़ में परोसी जा रही है। एक ट्रक से विदेशी और कच्ची अवैध शराब जब्त किया गया है। राज्य के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रशासन की ओर से अवैध शराब की रोकथाम और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई अभियान जारी है।
इसी क्रम में वाड्रफनगर विकासखंड के धनवार चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 21.14 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई, जिस पर उत्तर प्रदेश में बिक्री हेतु का लेबल लगा हुआ था। आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर तीन मामलों में 15,200 रुपये की अवैध शराब और एक ट्रक जब्त किया है। थाना शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम महुआडीह में की गई कार्रवाई के दौरान सुमिता दास के पास से 16 लीटर और शैलेन्द्र दास के पास से 8 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की गई।
उपरोक्त मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी सूर्यवंशी ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि होटल, ढाबा और राजमार्ग किनारे शराब पिलाने वालों पर भी सख्त नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा है कि अवैध शराब से जुड़ी शिकायतें आबकारी नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 07831-299241 या टोल फ्री नंबर 14405 पर की जा सकती हैं।