{"_id":"56dba7c44f1c1b302d8b4f82","slug":"lion-teeth-and-nail-seller-escaped-after-informing-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का नाम सुनते ही शेर का नाखून छोड़ भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का नाम सुनते ही शेर का नाखून छोड़ भागा युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुर
Updated Sun, 06 Mar 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
शेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कांकेर इलाके में शनिवार को एक व्यक्ति शेर के नाखून बेच रहा था। इसी दौरान वह स्थानीय जिला पंचायत उपाध्यक्ष के घर पहुंचा और उसे बेचने की पेशकश की। जब उन्होंने पुलिस बुलाने की बात कही तो वह व्यक्ति शेर के दांत, मोबाइल और कुछ पैसे वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह जिला पंचायत उपाध्यक्ष कृष्णा देवी सिन्हा के घर पहुंचे व्यक्ति ने तिखूर की आड़ में शेर का दांत और नाखून बेचने की पेशकश की। उसने शेर के एक नाखून की कीमत एक लाख बताई। जब उपाध्यक्ष उससे सवाल-जवाब करने लगे तो उसने बताया कि वह बस्तर से तिखूर बेचने आया है। बातचीत के दौरान तिखूर के साथ उसने शेर का नाखून व दांत होने की बात कही। उसने शेर के एक नाखून की कीमत एक लाख रुपए बताई और नाखून और दांत दिखाना भी शुरू कर दिए।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष ने इसके बाद उसे फटकार लगाते हुए पुलिस को बुलाने के लिए कॉल किया, तो वह नाखून-दांत और मोबाइल छोड़कर भाग गया। कृष्णा देवी के बेटे ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर साइकिल से फरार हो गया। सूचना पर कांकेर थाना प्रभारी आरपी सिंह और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डिप्टी रेंजर हीरा सिंह ठाकुर ने कथित शेर का नाखून व दांत जब्त किया। इसके अलावा व्यक्ति का छोड़ा गया मोबाइल व 150 रुपए पुलिस ने जब्त किए। फिलहाल शेर के दांत और नाखुनों को परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन