फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Light metro train will run in Raipur: MoU between Moscow-Raipur Municipal Corporation

रायपुर में दौड़ेगी लाइट मेट्रो ट्रेन: मास्को-रायपुर नगर निगम के बीच MoU, एजाज बोले- जल्द आएंगे विदेशी तकनीशियन

Fri, 23 Aug 2024 08:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 23 Aug 2024 08:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब लाइट मेट्रो ट्रेन दौड़ाने वाली है। महापौर एजाज ढेबर ने एमओयू के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि करीब माहभर में विदेशी तकनीशियन रायपुर सर्वे के लिए आएंगे।

विज्ञापन
Light metro train will run in Raipur: MoU between Moscow-Raipur Municipal Corporation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब लाइट मेट्रो ट्रेन दौड़ाने वाली है। महापौर एजाज ढेबर ने एमओयू के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि करीब माहभर में विदेशी तकनीशियन रायपुर सर्वे के लिए आएंगे। मास्को के साथ यह प्रोजेक्ट पीपीमोड़ पर किया जाएगा। तकनीकी टीम के सदस्य यहां सर्वे कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि मास्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के साथ रायपुर नगर निगम का एमओयू हुआ है। रशिया के मास्को शहर में चल रहे इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट में शामिल होने रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर इन दिनों वहां गए हैं। इस बीच कार्यक्रम के दौरान मास्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के साथ यह ज्वाइंट वेंचर एमओयू किया गया है।
विज्ञापन


राजधानी में लाइट मेट्रो ट्रेन दौड़ाने का प्रस्ताव 2024-25 के बजट में भी शामिल किया गया था। बजट के अनुसार करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से यह प्रोजेक्ट पीपी मोड पर कराए जाने की बात कही गई है। वहीं, नवा रायपुर, रायपुर, भिलाई सहित दुर्ग को जोड़ते हुए ट्रेन चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed