Sukma: बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कों के ऊपर से बह रहा पानी, जवानों को किया गया तैनात
सुकमा कलेक्टर हरीश ने कोण्टा के निचले इलाके जो डुबान क्षेत्र माने जाते हैं उन इलाकों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं और कलेक्टर ने किसी भी स्थिति में लोगों को नदी या नाले नहीं पर करने की अपील भी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुकमा जिले में लगातार हो रही बारिश का प्रभाव अब देखने को मिल रहा है जहां जिले भर में नदी नाले उफान पर चल रहे हैं वहीं कई इलाकों में पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। हालात ऐसे हैं की राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है और वहां सुरक्षा के लिहाज से जवानों की तैनाती की गई है। छोटे वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। इसके अलावा जगरगुंडा इलाके में पिछले 48 घंटे से सुकमा जिले के लिए आवागमन बाधित नजर आ रहा है वही 100 से ज्यादा गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा हुआ है।
सुकमा कलेक्टर हरीश ने कोण्टा के निचले इलाके जो डुबान क्षेत्र माने जाते हैं उन इलाकों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं और कलेक्टर ने किसी भी स्थिति में लोगों को नदी या नाले नहीं पर करने की अपील भी की है।
पूरे जिले की अगर बात की जाए तो जिले के एर्राबोर पुल पर पुल से ऊपर पानी बह रहा है । वहीं जगरगुंडा पिछले 48 घंटे से कटा हुआ है । इसके अलावा नक्सल प्रभावित मिनपा गांव में भी सड़क से 3 फीट ऊपर पानी बहने की वजह से कई गांव का संपर्क टूटा हुआ है । वहीं गादिरास की मलगेर नदी भी अब पुल के ऊपर से बह रही है। इसके अलावा सुकमा से मलकानगिरी के बीच झापरा पुल से भी कुछ ही घंटे में पानी ऊपर चढ़ सकता है।