फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Last date for application for Chief Minister IT Fellowship extended, now you can apply till July 7

CG News: मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 जुलाई तक कर सकेंगे अप्लाई

Sat, 27 Jun 2026 02:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 27 Jun 2026 02:40 PM IST
सार

राज्य सरकार ने एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई 2026 कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित थी।
 

विज्ञापन
Last date for application for Chief Minister IT Fellowship extended, now you can apply till July 7
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के तहत आवेदन करने का एक और मौका मिल गया है। राज्य सरकार ने एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई 2026 कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित थी।
विज्ञापन


यह पाठ्यक्रम IIIT-नया रायपुर (IIIT-NR) में संचालित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पढ़ाई के दौरान हर महीने 50 हजार रुपये की फेलोशिप मिलेगी। इसके अलावा, छात्रों की पूरी ट्यूशन फीस का खर्च राज्य सरकार उठाएगी, जिससे आर्थिक रूप से भी विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इस फेलोशिप की खास बात यह है कि विद्यार्थियों को केवल उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा ही नहीं मिलेगी, बल्कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में चल रही वास्तविक परियोजनाओं पर काम करने का भी अवसर मिलेगा। इससे उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डाटा साइंस के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव हासिल होगा और शासन की डिजिटल सेवाओं तथा नवाचार आधारित योजनाओं में योगदान देने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी IIIT-नया रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में 0771-2474048 और 0771-2474182 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed