फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Landlord negligence leads to death; 5-year-old girl dies after falling into a septic tank in Raipur

Raipur: मकान मालिक की लापरवाही बनी मौत की वजह, सेप्टिक टैंक में गिरकर 5 साल की बच्ची की मौत

Sat, 17 Jan 2026 06:37 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 17 Jan 2026 06:37 PM IST
सार

मोवा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मकान मालिक की लापरवाही एक मासूम की जान पर भारी पड़ गई। सेप्टिक टैंक की सफाई के बाद सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन
Landlord negligence leads to death; 5-year-old girl dies after falling into a septic tank in Raipur
खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से मासूम बच्ची की जान गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के मोवा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मकान मालिक की लापरवाही एक मासूम की जान पर भारी पड़ गई। सेप्टिक टैंक की सफाई के बाद सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, संबंधित मकान में लगभग एक सप्ताह पहले सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए गड्ढा खुदवाया गया था। सफाई का काम तो पूरा हो गया, लेकिन गड्ढे को न तो ढका गया और न ही किसी तरह की घेराबंदी की गई। उसी मकान के आसपास खेल रही बच्ची अनजाने में खुले गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन


जब काफी देर तक बच्ची घर के आसपास दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान सेप्टिक टैंक के पास पहुंचने पर बच्ची के गिरने की आशंका हुई। परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर लापरवाही का है। सेप्टिक टैंक का गड्ढा खुला छोड़ना सीधे तौर पर हादसे की वजह बना। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed