{"_id":"6370f12242b3df02ec37a641","slug":"landlord-contractor-arrested-in-laborer-s-death-in-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: करंट से मजदूर की मौत मामले में मकान मालिक-ठेकेदार गिरफ्तार, कहा था-लाइन बंद है, काम करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: करंट से मजदूर की मौत मामले में मकान मालिक-ठेकेदार गिरफ्तार, कहा था-लाइन बंद है, काम करो
Sun, 13 Nov 2022 07:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:00 PM IST
सार
थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान और भी कुछ तथ्य सामने आ सकते हैं। पुलिस का कहना है कि, आगे जो कुछ भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कोरबा में मजदूर की मौत मामले में पुलिस ने मकान मालिक और ठेकेदार को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में करंट से मजदूर की मौत मामले में पुलिस ने रविवार को मकान मालिक और ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर मजदूर के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया था। हादसा नौ नवंबर को निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान हुआ था। मजदूर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...Korba: काम के दौरान करंट की चपेट में आए मजदूर की मौत, मकान मालिक ने कहा था-लाइन बंद है, काम करो
विज्ञापन
प्रगति नगर निवासी सुखनाथ देवांगन (55) राजीव नगर स्थित दो मंजिला निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। इस मकान का ठेका सुनील नामके ठेकेदार को दिया गया था। बताया जा रहा है कि सुखनाथ दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था। वहीं से लोहे की रॉड विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई। इसकी चपेट में आकर सुखनाथ गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि मकान मालिक ने कहा था कि लाइन बंद है, काम करो। वहीं सुखनाथ के बेटे रंजीत ने बताया था कि वो दूसरी जगह काम करने गया था। जानकारी मिलने पर वह अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक पिता की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में रंजीत की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई।