फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   worker dies due to electrocution during work in house in chhattisgarh

Korba: काम के दौरान करंट की चपेट में आए मजदूर की मौत, मकान मालिक ने कहा था-लाइन बंद है, काम करो

Wed, 09 Nov 2022 06:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Nov 2022 06:09 PM IST
सार

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र जनार्दन ने बताया कि अस्पताल से प्रतिवेदन प्राप्त होने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं। आगे जैसा पता चलेगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
worker dies due to electrocution during work in house in chhattisgarh
इसी निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान मजदूर की करंट से मौत हुई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार को करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था, इसी दौरान 11 केवी की लाइन के चपेट में आ गया। हादसे के बाद मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। आरोप है कि मकान मालिक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रगति नगर निवासी सुखनाथ देवांगन (55) राजीव नगर स्थित दो मंजिला निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। इस मकान का ठेका सुनील नामके ठेकेदार को दिया गया था। बताया जा रहा है कि सुखनाथ दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था। वहीं से लोहे की रॉड विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई। इसकी चपेट में आकर सुखनाथ गंभीर रूप से झुलस गया। इस पर आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन




आरोप है कि मकान मालिक ने कहा था कि लाइन बंद है, काम करो। वहीं सुखनाथ के बेटे रंजीत ने बताया कि वो दूसरी जगह काम करने गया था। जानकारी मिलने पर वह अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक पिता की मौत हो चुकी थी। वहीं जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र जनार्दन ने बताया कि अस्पताल से प्रतिवेदन प्राप्त होने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed