फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Land sunk five feet due to coal mine in Korba

जमीन में आईं दरारें : कोयला खदान के कारण पांच फीट नीचे धंसी जमीन, दहशत में ग्रामीण

Fri, 11 Aug 2023 05:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 11 Aug 2023 05:23 PM IST
सार

कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र पसान के पास संचालित विजय वेस्ट कोयला खदान के कारण करीब करीब एकड़ जमीन धंस गई। जमीन धंसने से ग्रामीण दहशत में है।

विज्ञापन
Land sunk five feet due to coal mine in Korba
वन परिक्षेत्र पसान में धंसी जमीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के सीमावर्ती क्षेत्र पसान में जमीन धंसने की घटना सामने आई है। विजय वेस्ट कोयला खदान से करीब एक किमी दूर बीजाडांड गांव के आश्रित ग्राम गोदहिया पंडो बस्ती में गुरुवार रात करीब एक एकड़ जमीन पांच फीट नीचे धंस गई। जमीन धंसने से ग्रामीण काफी दहशत में हैं। कोल माइंस के कारण जमीन के धंसने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


इस घटना के बाद बस्ती में अफरा-तफरी की स्थिती बनी हो गई। जमीन के धंसने की आवाज सुनकर कारण ग्रामीण दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि जमीन के धंसने के साथ ही जमीन में दरारें भी पड़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय घटना होने से किसी को नुकसान नहीं हुआ, अगर यही घटना दिन के समय होती तो निश्चित ही जंगल में चरने गए मवेशियों को काफी नुकसान होता। जमीन धंसान की घटना को लेकर खान प्रबंधन को कई बार चेतावनी भी दी गई थी। बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed