{"_id":"5d354e338ebc3e6ccd346b0b","slug":"lakshmi-prasad-climbed-his-tongue-at-shivalinga-in-korba-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास : युवक ने शिवलिंग पर चढ़ाई अपनी जुबान, लोग चमत्कार मान नारियल और अगरबत्ती लेकर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास : युवक ने शिवलिंग पर चढ़ाई अपनी जुबान, लोग चमत्कार मान नारियल और अगरबत्ती लेकर पहुंचे
Mon, 22 Jul 2019 11:18 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कोरबा के करतला-सेन्द्रीपाली में रहने वाले एक युवक ने अपनी जुबान काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दी। ग्रामीणों के अनुसार लक्ष्मी प्रसाद बहुत बड़ा शिव भक्त है और भगवान शिव की अराधना करता है।
विज्ञापन
गांव वालों ने बताया, रविवार को लक्ष्मी घर से बिना बताए निकला था। जब वो काफी देर तक वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब लोग उसे तलाश करते हुए गांव के बाहर पहुंचे तो वो एक नाले के पास खुले मैदान में शिवलिंग लेकर बैठा था।
विज्ञापन
जब लोग लक्ष्मी के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसने शिवलिंग के ऊपर कटी हुई जुबान चढ़ा रखी है। जब परिजनों ने उससे बात करने की कोशिश की तो वो इशारों में जवाब देने लगा। इससे लोग समझ गए कि ये जुबान उसी की है।
विज्ञापन
वहीं पूरे घटनाक्रम के बाद ग्रामीण इसे चमत्कार मान रहे हैं। गांव के लोग उसके पास नारियल फूल और अगरबत्ती लेकर पहुंच रहे हैं साथ ही कुछ ग्रामीणों ने लक्ष्मी प्रसाद के लिए तंबू भी लगा दिया है।