{"_id":"666dc88bc8209f57590c77e3","slug":"laborer-dies-after-getting-buried-under-wall-in-janjgir-champa-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: जांजगीर चांपा में तेज आंधी-तूफान आने से गिरी दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: जांजगीर चांपा में तेज आंधी-तूफान आने से गिरी दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत
Sat, 15 Jun 2024 10:30 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:30 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में दीवार के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकलतरा थाना क्षेत्र के झेरिया गांव में मकान बनाने के दौरान तेज आंधी-तूफान आने से दीवार गिर गई। इस दौरान मजदूर शत्रुघ्न सिंह (42) की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के झेरिया गांव निवासी शरद सिंह का घर बनाने का काम चल रहा था। इस बीच शाम को तेज आंधी-तूफान आने से एक तरफ की दीवार गिर गई। दीवार के नीचे शत्रुघ्न सिंह दबा गया, उसके साथ काम कर रहे अन्य साथियों ने देखा और गिरी हुई दीवार के मलबे को किसी तरह से हटाया। घायल शत्रुघ्न सिंह को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया।
शत्रुघ्न सिंह की दीवार में दबने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर रात होने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।