फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   laborer died due to getting stuck in the machine in Kawardha

Kawardha: मशीन में फंसने से एक मजदूर की मौत, नाराज परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 08 Jan 2023 10:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा (छत्तीसगढ़) Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 08 Jan 2023 10:17 AM IST
सार

मृतक की पहचान जेठूलाल मीरे पुत्र चन्द्रकुमार गांव पुसेरा थाना पंडरिया के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि प्रबंधन की लापरवाही की वजह से ही ये हादसा हुआ है।

विज्ञापन
laborer died due to getting stuck in the machine in Kawardha
घटनास्थल पर जुटी भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंडरिया के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाने में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मशीन में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई है। उधर, सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि प्रबंधन की लापरवाही की वजह से ही ये हादसा हुआ है। मृतक जेठूलाल मीरे पुत्र चन्द्रकुमार गांव पुसेरा थाना पंडरिया का रहने वाला है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि सायलो मशीन में फंसने से मजदूर की मौत हो गई। आरोप है कि बिना पंचनामा किए ही पुलिस घटना स्थल से शव को उठा ले गई। मौके पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल और कारख़ाना प्रबंधन सतीश पाटले पहुंचे। टीम जांच में जुटी हुई है। वहीं कारखाना के ठेकेदार पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ये घटना सुबह 7 बजे के आस-पास की  है। शिफ्ट चेंज करने के दौरान ये हादसा हुआ। कलेक्टर ने परिजन को एक लाख लाख रुपए की तत्काल सहायता राशि दी है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed