{"_id":"63ba4adcf2c4430ed01f3519","slug":"laborer-died-due-to-getting-stuck-in-the-machine-in-kawardha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kawardha: मशीन में फंसने से एक मजदूर की मौत, नाराज परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kawardha: मशीन में फंसने से एक मजदूर की मौत, नाराज परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sun, 08 Jan 2023 10:17 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा (छत्तीसगढ़)
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:17 AM IST
सार
मृतक की पहचान जेठूलाल मीरे पुत्र चन्द्रकुमार गांव पुसेरा थाना पंडरिया के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि प्रबंधन की लापरवाही की वजह से ही ये हादसा हुआ है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भारी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंडरिया के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाने में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मशीन में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई है। उधर, सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि प्रबंधन की लापरवाही की वजह से ही ये हादसा हुआ है। मृतक जेठूलाल मीरे पुत्र चन्द्रकुमार गांव पुसेरा थाना पंडरिया का रहने वाला है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सायलो मशीन में फंसने से मजदूर की मौत हो गई। आरोप है कि बिना पंचनामा किए ही पुलिस घटना स्थल से शव को उठा ले गई। मौके पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल और कारख़ाना प्रबंधन सतीश पाटले पहुंचे। टीम जांच में जुटी हुई है। वहीं कारखाना के ठेकेदार पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ये घटना सुबह 7 बजे के आस-पास की है। शिफ्ट चेंज करने के दौरान ये हादसा हुआ। कलेक्टर ने परिजन को एक लाख लाख रुपए की तत्काल सहायता राशि दी है।
विज्ञापन