फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   KTU Vice Chancellor Baldev Bhai will attend 12th World Hindi Conference in Fiji

छत्तीसगढ़: फिजी में बढ़ेगा हिंदी का मान; 12वें विश्व हिन्दी सम्मेलन में शामिल होंगे केटीयू कुलपति बल्देव भाई

Mon, 13 Feb 2023 01:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 01:45 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ राज्य से विश्व हिन्दी सम्मेलन में प्रतिनिधि के रूप में शामिल होने के लिए प्रोफेसर शर्मा का नाम राजभवन की ओर से भेजा गया है। इस 12वें विश्व हिन्दी सम्मेलन में देशभर के करीब 300 प्रमुख हिंदी के विद्वान, साहित्यकार और लेखक, कवि विशेष विमान से 14 फरवरी को फिजी जाएंगे। 

विज्ञापन
KTU Vice Chancellor Baldev Bhai will attend 12th World Hindi Conference in Fiji
कुलपति प्रोफेसर बल्देव भाई शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से फिजी में 12वें विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया है। 15 से 17 फरवरी तक फिजी में होने वाले इस कार्यक्रम में छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बल्देव भाई शर्मा शिरकत करेंगे। उनका नाम भारत सरकार की ओर से जाने वाले प्रतिनिधि मंडल में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


राजभवन की ओर से भेजा गया नाम
छत्तीसगढ़ राज्य से विश्व हिन्दी सम्मेलन में प्रतिनिधि के रूप में शामिल होने के लिए प्रोफेसर शर्मा का नाम राजभवन की ओर से भेजा गया है। इस 12वें विश्व हिन्दी सम्मेलन में देशभर के करीब 300 प्रमुख हिंदी के विद्वान, साहित्यकार और लेखक, कवि विशेष विमान से 14 फरवरी को फिजी जाएंगे। विश्वविद्यालय के  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इस आयोजन में विश्व के कई देशों के हिंदी भाषा और साहित्य के विद्वान और जानकार शामिल होंगे। 
विज्ञापन


हिन्दी को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करेंगे: कुलपति बल्दवे भाई शर्मा
मामले में प्रोफेसर बल्देव भाई शर्मा ने कहा कि विश्व हिंदी सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि के रूप में राज्य का भाषायी गौरव और हिन्दी को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed