फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth Jay Patel, 24, found hanging in nursery near Rakshipara Korba, missing since Sunday evening,

सीजी: घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला 24 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप; पुलिस पहुंची

Mon, 12 Oct 2026 07:31 PM IST
कोरबा ब्यूरो सीजी: घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला 24 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप; पुलिस पहुंची
सीजी: घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला 24 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप; पुलिस पहुंची Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 07:31 PM IST
सार

कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के राकसिपारा डगनिया में 24 वर्षीय जय कुमार पटेल का शव घर से 100 मीटर दूर नर्सरी में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की।

 

विज्ञापन
Youth Jay Patel, 24, found hanging in nursery near Rakshipara Korba, missing since Sunday evening,
कोरबा में नर्सरी में पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम राकसिपारा डगनिया में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक युवक का शव घर से महज 100 मीटर दूर नर्सरी में पेड़ पर लटका मिला। सोमवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान जय कुमार पटेल (24), पिता मोहन पटेल, निवासी राकसिपारा डगनिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जय कुमार रविवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने नर्सरी में एक पेड़ पर कपड़े के सहारे युवक का शव लटका देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और बांकीमोंगरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

परिजनों के मुताबिक, जय कुमार अविवाहित था और मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में मदद करता था। वह ज्यादा लोगों से मेलजोल नहीं रखता था और अधिकतर समय घर पर ही रहता था। पिछले कुछ दिनों से वह काम पर भी नहीं जा रहा था। वह माता-पिता और भाई-बहनों के साथ रहता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बांकीमोंगरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed