फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   young man returning from a Durga pandal in Korba brutally beaten at knifepoint

पुरानी रंजिश, बदला और धमकी: दुर्गा पंडाल से वापस लौट रहे युवक की चाकू की नोक पर जमकर पिटाई, थाने पहुंचा पीड़ित

Tue, 30 Sep 2025 09:57 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 30 Sep 2025 09:57 AM IST
सार

कोरबा के शिवाजी नगर में दुर्गा पंडाल से लौट रहे 22 वर्षीय आयुष अग्रवाल पर पुरानी रंजिश में मितेश केंवट ने चाकू अड़ाकर जमकर मारपीट की, जिसकी चीख-पुकार पर आरोपी भाग गया। सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर चाकू-पंच बरामद किया।

विज्ञापन
young man returning from a Durga pandal in Korba brutally beaten at knifepoint
युवक को चाकू दिखाया और मारपीट की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां पुरानी रंजिश को लेकर युवक को चाकू दिखाते हुए मारपीट कर दी गई। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर चाकू व पंच बरामद करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


सिविल लाइन थानांतर्गत शिवाजी नगर में 22 वर्षीय आयुष अग्रवाल निवास करता है। वह अपनी मां को रात करीब नौ बजे कालोनी के ही दुर्गा पंडाल छोड़ने गया था, जहां से घर लौट रहा था। इसी दौरान शिवाजी नगर के ही आवास क्रमांक एलआईजी 194 निवासी मितेश केंवट ने उसका रास्ता रोक लिया। मितेश ने चाकू अड़ाते हुए चाकू की नोक पर आयुष की जमकर मारपीट करता रहा।
विज्ञापन


मारपीट की इस घटना के दौरान युवक चीखने लगा। युवक लोगों को देख मौके से भाग खड़ा हुआ। जिसकी सूचना आयुष ने थाना पहुंचकर सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने टीम रवाना कर दिया। टीम ने आरोपी मितेश को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर चाकू के अलावा पंच बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना के बाद दुर्गा पंडाल में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और पकड़े गए युवा के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की गई। लोगों ने बताया कि युवक इससे पहले भी इस तरह की घटना में संयुक्त रह चुका है और इसके चलते दहशत का माहौल बना हुआ है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवाजी नगर में मारपीट का एक कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार मारपीट की घटना सामने आ चुकी है। शाम होते ही युवक बाइक पर उत्पात  मचाते नजर आते है। लोगों ने मांग की है कि इस क्षेत्र में लगातार पेट्रोलियम और उत्पात मचाने वाले युवकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करें ताकि इस तरह की घटना को दोबारा अंजाम न दे सके।  गौरतलब है कि इससे पूर्व भी आरोपी के खिलाफ मानिकपुर पुलिस ने वर्ष 2022 में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed