फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   young man dies after being hit by an ACB company trailer family members stage a 24-hour road blockade in Korba

कोरबा: ACB कंपनी के ट्रेलर से युवक की मौत, परिजनों ने किया 24 घंटे चक्काजाम, शर्ते मानने के बाद आंदोलन समाप्त

Fri, 21 Nov 2025 08:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 21 Nov 2025 08:13 PM IST
सार

कोरबा में एसीबी (ACB) कंपनी के ट्रेलर से हुई युवक की मौत के बाद 24 घंटे के चक्काजाम आंदोलन का समापन हुआ। आंदोलनकारियों की मांग पर कंपनी ने मृतक के परिवार को ₹2 लाख का मुआवजा, स्थायी नौकरी और आजीवन पेंशन देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
young man dies after being hit by an ACB company trailer family members stage a 24-hour road blockade in Korba
शर्ते पूरी होने के बाद आंदोलन खत्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में एसीबी (ACB) कंपनी के ट्रेलर से हुई युवक की मौत के बाद 24 घंटे के चक्काजाम आंदोलन का समापन हुआ। आंदोलनकारियों की मांग पर कंपनी ने मृतक के परिवार को ₹2 लाख का मुआवजा, स्थायी नौकरी और आजीवन पेंशन देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, कंपनी ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमित पानी छिड़काव करने का भी वादा किया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जहां इस हादसे में बाइक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई इस हादसे के बाद मृतक की पहचान 35 वर्षीय मूलतः कोहड़िया निवासी के रूप में की गई।जो पिछले कुछ साल से मड़वाडोरा गांव में अपने परिवार के साथ किराए के मकान पर रहता था और ACB कंपनी में मजदूर के पद पर काम करता था।
विज्ञापन


जिस ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है वो acb कंपनी का है और हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया वही मृतक के शव को भी तत्काल में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के लिए रवाना कर दिया जहां इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला जहा सड़क पर चक्का जाम शुरू हो।गया। देखते ही देखते सड़क पर गाड़ियों की कतार लग गई और लोग उचित मुआवजा नौकरी और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इसकी सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू मौके पर पहुंचे कंपनी के संबंधित अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया और वार्ता शुरू हुई जहां घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। मृतक के परिवार को तात्कालिक सहायता राशि ₹2 लाख दिया गया वही एक सदस्य को स्थाई नौकरी के अलावा पानी छिड़काव सहमति बनी तब जा कर आंदोलन समाप्त हुआ।


स्थानीय लोगों की माने तो मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव ज्यादा है जिसके चलते आए दिन सड़क दुर्घटना सामने आते रहती है और लोगों की जान जाती है गोबरघोरा, विजयनगर,दीपका की ओर  सहित चाकाबुड़ा मुख्य मार्ग पर धूल के कारण अक्सर घटना होती है इस मार्ग पर पानी की छिड़काव करने की मांग की गई। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि घटना के बाद मर्ग कायम कर आगे की जांच करवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed